Ram Mandir Donation Case : राम मंदिर चोरी विवाद में संजय राउत की एंट्री, बोले- ‘1 करोड़ रुपये और चांदी की ईंट दान की थी, वो कहां गई?’

Ram Mandir Donation Case : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सियासी रंग ले रहा है। इस मामले पर राजनीतिक गलियारे में तीखी बहस छिड़ गई है। इस बीच, राम मंदिर में दान किए गए सोने-चांदी के आभूषणों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने इस पूरे प्रकरण में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

संजय राउत ने कहा- उद्धव ठाकरे को दान के एक करोड़ कहां है?

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना द्वारा दान में दी गई 4 किलो चांदी की ईंट के गायब होने पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।” राउत ने आगे कहा, “उद्धव ठाकरे ने हजारों शिवसैनिकों और संतों की मौजूदगी में खुले मन से 1 करोड़ रुपये और पवित्र चांदी की ईंट दान की थी। फिर भी वर्षों बीत जाने के बाद भी ट्रस्ट से कोई रसीद या अपडेट नहीं मिला है। यह ईंट कहां गई? अब पूरी जांच और जवाबदेही का वक्त आ गया है।”

सीएम योगी ने जांच के लिए एसआईटी गठन किया

अयोध्या में कथित दान और चढ़ावे की चोरी का मामला उजागर होने के बाद, ट्रस्ट ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर, राज्य सरकार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एसआईटी की निष्पक्ष जांच से ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होकर रहेगा, और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

संजय राउत की राम मंदिर चंदा विवाद में एंट्री

इस पूरे मामले में संजय राउत ने भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा है कि, “अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना द्वारा दान की गई 1 करोड़ रुपये और 4 किलो चांदी की ईंट आखिर कहां गई?” उन्होंने यह भी कहा कि यह जांच का विषय है और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। संजय राउत का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला हर जगह चर्चा में है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर, इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

राम मंदिर दान चोरी के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि एसआईटी की रिपोर्ट दो दिन पहले सरकार को सौंपी गई, जिसमें कठोर सिफारिशें की गई हैं। फिलहाल, आरोपियों को पुलिस कस्टडी में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की तहरीर पर, रामशंकर यादव (उर्फ टिन्नू यादव), अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े : Ram Mandir Donation Case : राम मंदिर चोरी विवाद में संजय राउत की एंट्री, बोले- ‘1 करोड़ रुपये और चांदी की ईंट दान की थी, वो कहां गई?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *