Bollywood के फेमस एक्टर Rajpal Yadav एक बार फिर कानूनी विवादों के कारण सुर्खियों में दिख रहे हैं। उनके चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर से पहले कोर्ट में दिया गया उनका भावुक सा बयान “मेरे पास पैसे नहीं हैं” अब सोशल मिडिया पर काफी फेमस हो रहा हैं।

Rajpal Yadav के खिलाफ क्या है पूरा मामला?
दरसल यह कानूनी विवाद साल 2010 से जुड़ा हुआ ही है, जब Rajpal Yadav ने अपनी फिल्म Ata Pata Laapata को बनाने के लिए करोड़ों रुपये का कर्ज ले लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से असफल रही और कर्ज की अदा राशि समय पर नहीं हो सकी। जिसके बाद जारी किए गए उनके द्वारा कई चेक बाउंस होते गए, जिसके चलते उनके खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत कोर्ट मे केस दर्ज हुआ। मामला धीरे-धीरे अदालतों में लंबा खिंचता चला गया और बाद में 2018 में उन्हें दोषी ठहराया गया। सजा के खिलाफ कई अपीलें भी हुईं, लेकिन अदालत ने समय-समय पर भुगतान की शर्तों के साथ राजपाल यादव को राहत भी दी।
ये भी पढ़े : ‘Ghooskhor Pandat’ Film Title पर बवाल, FWICE को नाम से दिक्कत
हाईकोर्ट ने क्यों दिया सख्त आदेश?
दिल्ली हाईकोर्ट ने Rajpal Yadav को बाकी रकम चुकाने के लिए कई सारे अवसर भी दिए। अदालत ने ऐसी उम्मीद जताई थी कि वे तय समय में अगर भुगतान करेंगे, लेकिन बार-बार अदालत की तय तारीखों का पालन नहीं हो पाया। कोर्ट ने इसे आदेशों की अवहेलना करना माना और अंततः कोर्ट ने राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का ऑर्डर दे दिया। उनके वकील ने अंतिम समय में कुछ राहत की भी मांग की, लेकिन अदालत ने साफ तौर पर कहा कि सेलिब्रिटी होने के आधार पर उन्हें कोई विशेष छूट नहीं दी जा सकती है।
सरेंडर से पहले Rajpal Yadav का भावुक बयान
कोर्ट में पेशी के दौरान Rajpal Yadav काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने जज के सामने कहा, “सर, मेरे पास पैसे नहीं हैं, मैं क्या करूं… कोई रास्ता नजर नहीं आता।” इस मुश्किल वक्त में उनका साथ देने वाला कोई दोस्त भी नहीं है। मैं क्या करूं?? उनका यह बयान मीडिया में तेजी से वायरल होता दिख रहा और लोगों के बीच सहानुभूति भी दिख रही है
कानूनी और सामाजिक संदेश
Rajpal Yadav का यह मामला एक बड़ा संदेश देता है कि आर्थिक दायित्व और कानूनी प्रक्रिया को नजरअंदाज करना लोगो के लिए भारी पड़ सकता है। अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून सभी के लिए समान होता है, चाहे वह आम व्यक्ति हो या फिल्म इंडस्ट्री का कोई नामी जाना-पहचाना चेहरा।
ये भी पढ़े : Kritika Kamra और Gaurav Kapoor मार्च में शादी करेंगे?..Wedding Reports.
आगे क्या हो सकता है?
कानून के अनुसार, यदि Rajpal Yadav बकाया रकम को वापस कर देते हैं, तो उन्हें आगे के लिए राहत मिल सकती है। फिलहाल, वे अदालत के आदेश का पालन करते हुए सजा काट रहे हैं। यह मामला सिर्फ एक एक्टर की परेशानी का नहीं, बल्कि कानून की जिम्मेदारी और समय पर आर्थिक स्थिति को पूरा करने की सीख भी है। Rajpal Yadav का यह समय उनके करियर और जीवन का सबसे कठिन समय माना जा रहा है।
