Site iconSite icon SHABD SANCHI

Raja Shivaji Box Office collection: पहले दिन ही 11 करोड़ की मजबूत शुरुआत

Raja Shivaji Box Office: Strong opening with 11 crores on the first dayRaja Shivaji Box Office: Strong opening with 11 crores on the first day

Raja Shivaji Box Office: Strong opening with 11 crores on the first day

Raja Shivaji Box Office collection: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आईहै। राजा शिवाजी ने रिलीज के पहले ही दिन करीब 11 करोड रुपए का कलेक्शन हासिल कर लिया है। यह फिल्म 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज की गई थी इसमें रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं साथ ही ऐतिहासिक विषय और क्षेत्रीय जुड़ाव होने के कारण इस फिल्म की ओपनिंग महाराष्ट्र दिवस पर मुख्य कारण मानी जा रही है।

मजबूत ओपनिंग, मराठी मार्केट का इसमें बड़ा योगदान

Raja Shivaji Box Office कलेक्शन की शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म के पहले दिन ही लगभग 11 से 11.5 करोड रुपए की कमाई देखी गई है। इस फिल्म में मराठी वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा देखा जा रहा है जबकि हिंदी वर्जन का प्प्रदर्शन बिल्कुल ही सीमित है। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र में फिल्म को मजबूत ओपनिंग मिली है जो इसके विषय और लोकल कनेक्ट को दिखाती है।

ये भी पढ़े: Rhea Chakraborty को राहत, court ने फ्रिज खाते अनफ्रीज करने का दिया आदेश

Manikarnika से हुई बेहतर शुरुआत

पहले दिन के कलेक्शन के आधार पर इस फिल्म ने मणिकर्णिका द क्वीन आफ झांसी की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है जिसने अपने रिलीज के साथ ही पहले दिन 8.75 करोड रुपए कमाए थे। जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा क्षेत्रीय सिनेमा के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि है और राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को शुरुआती बढ़त भी दिलाता है।

ऑक्यूपेंसी औसत, वर्ड-ऑफ-माउथ हैं अहम

इस फिल्म के पहले दिन की ऑक्यूपेशन लगभग 30 से 32% बताई जा रही है हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं कियागए हैं लेकिन ट्रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह से सोच ही में रहे लेकिन शाम और रात में इसमें बढ़ोतरी देखी गई इससे हमें संकेत मिलता है कि आगे की कमाई काफी हद तक ऑडियंस के रिएक्शन और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी।

राजा शिवाजी फिल्म का बजट और पैन-इंडिया चुनौती

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड रुपए के आसपास का है ऐसे में Raja Shivaji Box Office कलेक्शन के लिए सिर्फ अच्छी ओपनिंग ही पर्याप्त नहीं होगी बल्कि लंबे समय तक स्थिर कलेक्शन भी होना जरूरी है। हिंदी बेल्ट में फिल्म की पकड़ अपेक्षाकृत कमजोर दिख रही है जो की pan इंडिया प्रदर्शन के लिए चुनौती बन सकती है।

ये भी पढ़े: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में Akashdeep Saigal की एंट्री, शो का…

फिल्म की रिलीज टाइमिंग और स्टार फैक्टर

रितेश देशमुख की फिल्म को महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज करना एक बेहतर फैसला माना जा रहा है और रितेश देशमुख का फिल्म में डबल रोल होना एक एक्टर और डायरेक्टर की भूमिका में भी चर्चा में है जिस कारण ऑडियंस इस फिल्म की तरफ अपनी उत्सुकता ज्यादा दिखा रहे हैं। कुल मिलाकर राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने पहले दिन ही मजबूत शुरुआत की है खास तौर पर मराठी मार्केट में।

Exit mobile version