Raja Saab Ticket Booking: प्रभास की फिल्म द राजा साब रिलीज होने से पहले ही चर्चा में है। इसकी खास वजह टिकट की प्री बुकिंग बताई जा रही है क्योंकि एडवांस बुकिंग होने की शुरुआती आंकड़ों में इस फिल्म ने अच्छी पकड़ बना ली है। इंडस्ट्री ट्रैक्र्स के बताएं अनुसार फिल्म पहला दिन ही करीब 7 करोड रुपए की ओपनिंग की तरफ बढ़ती नजर आ रही है।
Advance Booking में कैसी रही शुरुआत
The Raja Saab फिल्म के एडवांस बुकिंग जैसे ही शुरू हुई, ऑडियंस की दिलचस्पी इस फिल्म में साफ दिखने लगी। कुछ शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार देश भर में हजारों टिकट बहुत पहले ही बिक चुके हैं। इस फिल्म के लिए लोगों के द्वारा मल्टीप्लेक्स और प्रीमियम स्क्रीन वाले टिकट की मांग उम्मीद से ज्यादा देखी गई है। the raja saab ticket booking यह आंकड़ों से या पता चल रहा है की फिल्म को रिलीज से पहले ही एक मजबूत सपोर्ट मिल चुका है।
ये भी पढ़े : Toxic teaser में यश का खूंखार रूप देख..फिल्म की रिलीज डेट के लिए बेसबर हुए फैन
तेलुगु मार्केट से मिल रहा सबसे बड़ा सहारा
दरअसल इस फिल्म का तेलुगू वर्जन भी एडवांस बुकिंग में आगे बताया जा रहा है आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की इलाकों में प्रभास की फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है। जिसका असर टिकट बिक्री पर देखा जा रहा है वही हिंदी फिल्मों में बुकिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है लेकिन बड़े-बड़े शहरों में इसके प्रीमियर शो के टिकट काफी जल्दी बिकते जा रहे हैं।
ओवरसीज बुकिंग से बढ़ी उम्मीदें
खास तौर पर विदेश में नॉर्थ अमेरिका आदि जैसे शहरों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने काफी अच्छा संकेत देश के बाहर भी दिया है। प्रीमियम सोच के लिए भी विदेश में टिकट तेजी से बिकने लगे हैं। खबरों के अनुसार ओवरसीज कलेक्शन का शुरुआती योगदान फिल्म की ओपनिंग डे कमाई को काफी मजबूत कर सकता है। जिस से राजा साब टिकट बुकिंग के अनुमान और भी ज्यादा मजबूत हो जाते हैं।
ओपनिंग डे कलेक्शन पर क्या कहता है ट्रेंड
फिल्म की मौजूदा एडवांस बुकिंग को देखते हुए एक्सपर्ट्स के द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अपने पहले ही दिन करीब 7 करोड रुपए से अधिक का बिजनेस कर सकती है। हालांकि यह प्रभास की कुछ पिछली बड़ी फिल्मों जैसी रिकॉर्ड तोड़ फिल्म नहीं मानी जा रही है लेकिन एक सॉलिड ओपनिंग की उम्मीद जरूर बताई जा रही है।
कंटेंट होगा,फिल्म में निर्णायक
अगर कुल मिलाकर बात की जाए तो इस फिल्म के एडवांस बुकिंग देखकर ये पता चल रहा है की फिल्म देखने वाले लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक है। raja saab ticket booking की शुरुआती आंकड़ों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं इस फिल्म को देखने के लिए काफी अधिक होगी। अगर कंटेंट को अच्छा रिस्पांस मिला तो इस फिल्म की शुरुआती कमाई बॉक्स ऑफिस ग्राफ के ऊपर भी जा सकती है।

