Raghav Chadha Joining BJP: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अरविन्द केजरीवाल को तगड़ा दच्चा दे दिया है. Raghav Chadha ने प्रेसकॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन करने की बात कही है. Raghav Chadha की Press Conference में संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी थे. चड्ढा ने कहा है कि मैं अकेला बीजेपी में नहीं जाऊंगा बल्कि पार्टी के 2/3 सांसदों को लेकर जाऊंगा यानी 10 में से 7 AAP सांसद बीजेपी ज्वाइन कर लेंगे।
राघव चड्ढा ने कहा कि उनके साथ स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) भी उनके साथ हैं. दोनों ही AAP के राज्यसभा सांसद हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा कि- मुझे अब ये महसूस हो रहा है कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूँ. हमने ये फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को बीजेपी में मिला लेंगे।
उन्होंने आगे कहा- जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है।
AAP के सांसद जो BJP में जाएंगे
- राघव चड्ढा
- संदीप पाठक
- राजेंद्र गुप्ता
- विक्रम साहनी
- स्वाती मालीवाल
- हरभजन सिंह
- अशोक मित्तल
राघव ने कहा कि इनके अलावा भी कई लोग हैं जो बीजेपी ज्वाइन करेंगे। भारत का संविधान यह प्रोविजन देता है कि अगर 2/3 से ज्यादा सांसद किसी दूसरी पार्टी में जाना चाहते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं.
बता दें कि 2 अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को AAP के राज्यसभा सांसद के उपनेता पद से हटा दिया था और राज्यसभा सेक्रेटरिएट को चिट्ठी दी गई, जिसमें यह भी कहा गया कि उन्हें पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाऐ. राघव 2022 से पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी टर्म 2028 तक है।
