MP: टूरिज्म को बढ़ावा देने निकलीं ‘Queens on the Wheels’, CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी

MP Queens on the Wheels: भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ (Queens on the Wheels) के थर्ड महिला बाइकिंग टूर का शुभारंभ किया। इस टूर में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों की 25 महिला बाइक राइडर्स शामिल हैं, जो सात दिनों में लगभग 1400 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी।

MP Queens on the Wheels: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास और सुरक्षा के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। महिला दिवस और रंगपंचमी से पहले शुरू किए गए ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ महिला बाइकिंग टूर (Queens on the Wheels Women Biking Tour) के माध्यम से प्रदेश में मध्यप्रदेश पर्यटन (Madhya Pradesh Tourism) को नई पहचान मिलेगी।

शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ थर्ड महिला बाइकिंग टूर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) और महिला सुरक्षा मध्यप्रदेश (Women Safety in Madhya Pradesh) का मजबूत संदेश देती है। यह यात्रा प्रदेश की बेटियों के लिए साहस, आत्मविश्वास और प्रेरणा का प्रतीक बनेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस महिला बाइकिंग टूर में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की 25 अनुभवी महिला बाइक राइडर्स शामिल हैं। यह टूर 7 से 13 मार्च तक चलेगा, जिसमें महिला राइडर्स लगभग 1400 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों (MP Tourist Places) का भ्रमण करेंगी।

यह यात्रा सांची स्तूप, उदयगिरि गुफाएं, चंदेरी, खजुराहो मंदिर, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली और ओरछा जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी। इससे मध्यप्रदेश टूरिज्म प्रमोशन (MP Tourism Promotion) को बढ़ावा मिलेगा और देशभर में प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर की पहचान मजबूत होगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला राइडर्स से संवाद किया और सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश पर्यटन को प्रमोट करने वाले युवाओं से भी बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन, प्राकृतिक पर्यटन और सुरक्षित पर्यटन (Safe Tourism in MP) को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का उल्लेख करते हुए कहा कि निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, बघेलखंड की लोक कलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की प्राकृतिक सुंदरता मध्यप्रदेश की पहचान हैं।

उन्होंने महिला राइडर्स से यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि राइडर्स के ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें मध्यप्रदेश की मेहमाननवाजी (MP Hospitality) का बेहतर अनुभव मिल सके। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *