पंजाब की राजनीति में हलचल, मुख्यमंत्री के भाई समेत आप नेताओं ने लिया बीजेपी की सदस्यता

पंजाब। पंजाब में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आ रहा है। सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह के बीजेपी में शामिल होने से यहां की राजनीति न सिर्फ गर्मा गई है बल्कि आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सीएम के भाई समेत कई आप नेताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के समझ पार्टी की रीति-नीति को अपनाते हुए बीजेपी का अंग वस्त्र धारण कर लिए है। आप नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह समेत आप नेताओं के बीजेपी में शामिल होने एवं सदस्यता ग्रहण करने के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ मौजूद रहे। ज्ञान सिंह के साथ ही आप नेता मनजिंदर सिंह भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किए है, तो वही बलजिंदर सिंह वड़िंग ने भी भाजपा में शामिल होने का ऐलान किये है। आप नेताओं के इस कदम से पंजाब-हरियाणा की सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

राघव चड्रढ़ा समेत राज्यसभा सदस्य कर चुके है बीजेपी ज्वांइन

ज्ञात हो कि इसके पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्रढ़ा समेत कई राज्य सभा सदस्य एवं आम नेता बीजेपी ज्वांइन कर चुके है और अब सीएम के मौसरे भाई समेत आप नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से पंजाब की सियासत में जंहा बड़ा संकेत मिल रहा है वही बीजेपी का पंजाब मिशन मजबूत होता नजर आ रहा है, बहरहाल पंजाब की राजनीति का उॅट किस करवट बैठता है यह तो आने वाला वक्त ही बताऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *