Site icon SHABD SANCHI

प्रज्ञान ओझा को सौपी गई भारतीय क्रिकेट टीम के चयन कमेटी की कमान, रमेश पोवार बने सदस्य

बीसीसीआई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को भारतीय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, वे अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को चयन समिति के सदस्य नियुक्त किया गया है। वही पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को चयन समिति के सदस्य नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के बाद सर्वसम्मति से नई नियुक्तियां की गई है।

इस लिए किया गया चयन

प्रज्ञान ओझा को चयन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे का जो कारण सामने आ रहा है। उसके तहत अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रज्ञान यह जिम्मेदारी सम्हाल रहे थें। ऐसे में उनके अनुभव को प्रमुखता से लिया गया। प्रज्ञान को टेस्ट मैच का अच्छा खासा अनुभव है। इस नियुक्ति के लिए उनके टेस्ट मैच के कैरियार को भी देखा गया है। इस पद के लिए पार्थिव पटेल भी दावेदार थें, लेकिन उन्होने आवेदन ही नही किए।

प्रज्ञान ओझा का करियर

प्रज्ञान ने भारत के 24 टेस्ट, 18 वनडे और छह टी20 मैच खेले। 24 टेस्ट में उन्होंने 113 विकेट, 18 वनडे में 21 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 10 विकेट लिए। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर छह विकेट रहा। वहीं, वनडे में 38 रन देकर चार विकेट और टी20 में 21 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

प्रज्ञान ओझा से जुड़ी मुख्य बातें:

Exit mobile version