रीवा आईजी का बड़ा एलान, ‘जन चौपाल’ से गाँव-गाँव पहुँचेगी पुलिस, नशे के सौदागरों पर भी होगा कड़ा प्रहार

Police will reach every village through 'Jan Chaupal'

रीवा। रीवा संभाग के पुलिस महानिरीक्षक (IG) गौरव राजपूत ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए एक बड़े नवाचार ‘जन चौपाल: पुलिस आपके द्वार’ अभियान की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत रीवा जोन के सभी 77 थानों और 64 चौकियों की पुलिस प्रत्येक माह के आखिरी मंगलवार को गाँवों में चौपाल लगाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य थानों के चक्कर काटने की मजबूरी को खत्म कर मौके पर ही फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करना और जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।

आईजी ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बीते एक साल की सफलताओं का ब्योरा देते हुए बताया कि नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 1142 तस्करों को जेल भेजा गया है और करीब 3 करोड़ 83 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की गई है; साथ ही यूपी पुलिस और ED के साथ समन्वय कर बड़े अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर भी प्रहार किया गया है।

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए साल भर में चली 11 कॉम्बिंग गश्त के माध्यम से 1920 स्थाई वारंट और 4408 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए, जबकि 3378 निगरानी बदमाशों और 4660 गुंडा तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचाया गया है। आईजी ने स्पष्ट किया कि नशीली सिरप और मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में और भी अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *