एमपी के सतना में पुलिस टीम पर हमला, जमकर चले पत्थर, जान बचाकर भागे इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मी

सतना। एमपी के सतना में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला होने की जानकारी सामने आ रही है। हमलाबरों को हावी होता देख मौके पर पहुचे पुलिस इंस्पेक्टर एवं पुलिस टीम भाग खड़ी हुई। यह घटना गुरूवार की आधी रात तकरीबन 12 बजे सतना जिले की हनुमान नगर नई बस्ती से सामने आ रही है। बताया जाता है कि नशे में धुत युवकों ने पुलिस टीम पर पत्थर बाजी शुरू कर दिए। हमले में शामिल करीब एक दर्जन नशेड़ियों ने पांच से छह पुलिसकर्मियों को घेर लिया, जिसके बाद पुलिस को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।

विवाद की सूचना पर पहुची थी पुलिस

जो जानकारी आ रही है उसके तहत कोलगवां थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि वार्ड नंबर-15 में पानी की टंकी के पास युवक हंगामा कर रहे है। जिस पर पहले दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे युवकों समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक पुलिस कर्मियों से विवाद करने लगे। पुलिस कर्मियों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुची, जिस पर युवक वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने युवकों का पीछा करते हुए बस्ती में पहुची तो एक दर्जन युवकों ने एक एएसआई और चार आरक्षकों को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी कर दिए। थाना प्रभारी के अनुसार एएसआई उमेश पांडेय के नेतृत्व में चार आरक्षक शांति व्यवस्था बनाने के लिए मौके पर पहुचे थें। उन पर युवकों ने हमला कर दिया था।

सीसीटीवी से पहचान

कोलगंवा पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो के आधार पर पूरी घटना की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। ज्ञात हो कि पुलिस टीम पर यह कोई पहला हमला नही है। इसके पूर्व भी इस तरह की घटनाए सामने आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *