मध्यप्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन में पुलिस ने की कार्रवाई, उपमुख्यमंत्री ने जांच के दिए आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन की आग अब पूरे प्रदेश भर में फैल गई हैं। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग एवं भोपाल में की गई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में डॉक्टर अब सड़क पर बैठ गए है। इसके चलते भोपाल के हमीदिया, इंदौर के एमवाय अस्पताल, खंडवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल समेत कई सरकारी अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित हैं, हांलाकि सीनियर डॉक्टर अस्पतालों में सेवाएं दे रहे है।

30 हजार रूपए की मांग

इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड 14,337 रुपए है। उनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर 30 हजार रुपए किए जाए। बता दें कि उक्त मांगों को लेकर भोपाल के इंटर्न डॉक्टर आंदोलन कर रहे थें। इस दौरान पुलिस से न सिर्फ उनकी झड़प हो गई बल्कि पुलिस ने आंदोलन कारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का उपयोग किया था। जिससे प्रदेश भर के डॉक्टरों में आक्रोष व्याप्त है, फिलहाल, भोपाल में इंटर्न डॉक्टर कमला पार्क के पास चक्काजाम कर सड़क पर बैठे हैं। उन्होंने दोपहर का भोजन भी सड़क पर ही किया।

निष्पक्ष जांच के आदेश

भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन के उपयोग और कुछ डॉक्टरों के घायल होने की जानकारी को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने इस सम्बंध में पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार से चर्चा की एवं निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उक्त के अनुक्रम में प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-2 विकास सहवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी सभी संबंधित पक्षों को सुनकर शीघ्र जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *