एमपी में बोले पीएम मोदी, देश के जवानों ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया, ये नया भारत है…स्वदेशी पर लगवाया नारा

धार। एमपी के धार जिले में बुधवार को पहुचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर दुश्मानों को चेता दिया है कि यह नया भारत है और परमाणु की धमकी से नहीं डरता। घर में घुसकर मारता हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। पीएम मोदी ने भारत माता की जय और नर्मदा मैया की जय के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत किए। उन्होंने कहा कि मैं ज्ञान की देवी, धार भोजशाला की देवी के चरणों में प्रणाम करता हूं। आज विश्वकर्मा जयंती है, उनके चरणों में भी नमन करता हूं। पीएम ने कहा, धार की धरती हमेशा से पराक्रम और प्रेरणा की धरती रही है। महाराजा भोज का शौर्य हमें राष्ट्र गौरव की रक्षा के लिए डटे रहने की सीख देता है। महर्षि दधिचि हमें मानव सेवा की प्रेरणा देते हैं।

मां भारती से बड़ा कुछ नही

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धार की धरती के पराक्रम को याद करते हुए कहा कि मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था। अपने उद्रबोधन के दौरान पीएम एक बार फिर बहन-बेटियों के सिंदुर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया है। उन्होने कहा कि अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रोकर अपना हाल बताया। ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है। ये घर में घुसकर मारता है। पीएम ने कहा कि आज 17 सितंबर के दिन देश ने सरदार पटेल की फौलादी शक्ति देखी थी। आज हैदराबाद के लोगों को आजादी मिली थी। हैदराबाद में बड़े शान से लिबरेशन डे का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

पीएम ने कहा माताओं-बहनों आज आप से कुछ मांगने आया हूं

पीएम नमों ने कहा कि हमारी नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। हम सब देखते हैं, घर में अगर मां ठीक रहती है सब कुछ अच्छा रहता है और वह बीमार हो जाए तो परिवार की सारी व्यवस्था बिगड़ जाती है। यही वजह है कि हमने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाया है। जिससे जांच करके समय पर बीमारियों का पता लगा सकेगे और ईलाज हो सकेंगा। पीएम ने कहा देश की माताओं-बहनों ने मुझे बहुत कुछ दिया है, आपका आशीर्वाद ही मेरा रक्षा कवच है। लेकिन माताओं-बहनों आज विश्वकर्मा जयंती पर मैं आपसे कुछ मांगने आया हूं। मैं आपसे यही मांगता हूं कि आप संकोच किए बिना इन कैंप में जाकर जांच जरूर कराएं। एक बेटे के नाते, एक भाई के नाते मैं आपसे इतना तो मांग सकता हूं। इन कैंपों में सारी जांचों के लिए एक पैसा नहीं देना पड़ेगा। जांच भी मुफ्त होगी और दवाई भी मुफ्त होगी। आपके उत्तम स्वास्थ से सरकारी तिजोरी की ज्यादा कीमत नहीं है। आयुष्मान कार्ड का सुरक्षाकवच भी आपको बहुत काम आएगा। यह जांच अभियान दो सप्ताह तक चलने वाला है। यह विजयादशमी तक चलेगा।

पीएम ने बताई योजनाएं

पीएम नरेन्द्र मोदी धार में बोले पीएम मुफ्त अनाज योजना ने गरीब परिवार का चूल्हा बुझने नहीं दिया। पीएम आवास योजना के तहत लोगों को आवास दिए गए। पीएम मुद्रा योजना के तहत महिलाएं लोन लेकर रोजगार कर रही हैं। हमारी सरकार 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। अब तक 2 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन भी चुकी हैं। महिलाओं को बैंक सखी और ड्रोन दीदी बनाकर उन्हें ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में ला रहे हैं। पिछले 11 साल में गरीब कल्याण और उनकी सेवा हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। देश तभी आगे बढ़ेगा जब देश का गरीब आगे बढ़ेगा।

देश में बनी चीजों को अपनाने का पीएम ने किया आवाहन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि 22 सिंतबर से जीएसटी की दरें कंम हो रही है। आप सभी स्वदेशी को अपनाए और देश में बनी हुई चीजों का उपयोग करें। उन्होने व्यापारियों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किए और कहा कि हर दुकान पर बोर्ड हो- गर्व से कहो- ये स्वदेशी है और इसके लिए उन्होंने नारा भी लगवाया। उन्होने कहा कि विकसित भारत के लिए स्वदेशी जरूरी है और यही रास्ता 2047 में भारत को विकसित देश बनाऐगा, क्योकि महात्मा गांधी ने स्वदेशी को आजादी का आंदोलन बनाया था। हमें इसे विकसित भारत के लिए जरूरी बनाना है। हम दिवाली की मूर्तियां, सजावट का सामान, टीवी-फ्रिज खरीदते समय देखें कि ये देश में बना है कि नहीं।

5 एफ पर फोकस

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन पर काम कर रही हैं। धार के पीएम मित्र पार्क में जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा कर लिया है। यहां रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। यहां से मैन्युफेक्चरिंग की लागत कम होगी। हम ऐसे 6 पीएम मित्र पार्क बनाने जा रहे हैं।

लक्ष्मी को दिया अमरूद का पौधा

पीएम ने एक बगिया मां के नाम अभियान के तहत स्व-सहायता समूह की दीदी लक्ष्मी डोडिया को अमरूद का पौधा देकर सम्मानित किए। धार की बालिका आराधना कलमी को जेनेरिक कार्ड दिया। इसके तहत इलाज फ्री होता है। पीएम ने अपने भाषण में कहा- ये 1 करोड़वां कार्ड है। इस योजना का पहला कार्ड भी एमपी के शहडोल में दिया था। धार में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव आदि पीएम के साथ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *