महिलाओं में period pain एक आम समस्या होती है जिससे हर महीने कई सारी महिलाएं परेशान रहती हैं। लेकिन पुराने समय में महिलाओं को ऐसी कोई समस्या होती थी तो वह घरेलू उपाय का सहारा लेती थी जो हमारे पूर्वजों यानी दादी नानी के द्वारा बताए जाते थे। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह नुस्खे सच में असरदार होते हैं या सिर्फ सामान्य रहता तक ही सीमित है?

हर्बल मिक्स क्या होता है और कैसे किया जाता है इस्तेमाल?
घरेलू उपाय में आमतौर पर अजवाइन अदरक हल्दी और काली मिर्च जैसे रसोई घर में उपयोग होने वाले सामानों का उपयोग किया जाता है इन्हें गर्म पानी में उबालकर लिया जा सकता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार गर्म पानी के साथ इन सभी मिश्रण को पीने से शरीर में गर्माहट मिलती है और हमारे शरीर की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं जिससे मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़े : दादी मां के टिप्स से बनाए Arthritis pain से राहत के लिए जादूगरी तेल..
Period Pain में ये नुस्खे क्यों देते हैं महिलाओं को राहत?
डॉक्टर के अनुसार अदरक और हल्दी में सूजन कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं वही अजवाइन हमारे शरीर में पाचन सुधारने में मदद करती है और पेट की ऐंठन को कम करने में भी मदद करती है। गर्म पेय पदार्थ पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम मिलता है यही कारण है की हल्के दर्द में यह उपाय कारगर होता है।
क्या ये पेट दर्द का पूरी तरह इलाज हैं?
यह उपाय पुराने समय में किए जाने वाले घरेलू उपाय पर आधारित है लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह पूरी तरह से पेट दर्द से राहत दे पाएगा।Period Pain का मुख्य कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव और गर्भाशय की सिकुड़न होती है ऐसे में हर्बल मिक्सर केवल आपको इन सभी लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है लेकिन जड़ से खत्म नहीं कर सकता।
किन मामलों में डॉक्टर की सलाह होती हैं जरूरी?
अगर आपका पेट दर्द बहुत तेज हो रोज के काम प्रभावित हो रहे हो या आपको हर महीने इसी तरह का असहनीय दर्द होता है तो इसे बिल्कुल भी नजअंदाज नहींकरें। ऐसी स्थिति में यह एंडॉमेटोसिस या अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है इसलिए डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
ये भी पढ़े: कॉफी-शराब के साथ इस चीज से गर्मी में रहे दूर..Dehydration का है खतरा ?
घरेलू उपाय अपनाते समय किन बातों का रखें ध्यान
किसी भी तरह के घरेलू मिश्रण को ट्राई करने से पहले उसे सीमित मात्रा में पीकर देखें ज्यादा मात्रा में लेने पर पेट में जलन आदि की समस्या भी हो सकती है। साथ ही अगर कोई एलर्जी की समस्या है तो पहले डॉक्टर से सलाह ले तभी पिए। दादी नानी द्वारा बताए जाने वाले हर्बल नुस्खे को Period Pain मैं हल्की राहत देने वाला कारगर उपाय बताया जा सकता है लेकिन इसको संपूर्ण उपचार कहना सही नहीं होगा।
