Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में अभिनेत्री आम्रपाली का डांस देखने खंभे पर चढ़े लोग, पुलिस को चलाना पड़ा डंडा, बुलाना पड़ा फोर्स

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में पंडोखर धाम महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का शुक्रवार रात स्टेज शो आयोजित किया गया। आम्रपाली की एक झलक पाने के लिए दर्शक न सिर्फ खंभे में चढ़े हुए थें बल्कि उनके बेहतरीन शो के चलते भीड़ रह-रह कर बेकाबू हो रही थी।

पुलिस को चलाने पड़े डंडे

भोजपुरी अभिनेत्री के इस स्टेज शो के दौरान माहौल हंगामेदार हो गया। इतना ही नही भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। डांस कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिसके चलते आयोजन स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

लोगो में आक्रोष

पुलिस की सख्ती के चलते लोगों में आक्रोश बढ़ गया, तो वही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। लोगो का आरोप था कि पुलिस ने इस दौरान महिलाओं के साथ भी बल प्रयोग किया है।

कौन है भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें मुख्य रूप से ‘यूट्यूब क्वीन’ के नाम से जाना जाता है। 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिकों (जैसे-‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’) से की थी और 2014 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी में कदम रखा।

उनकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

Exit mobile version