गिरावट भरे बाजार में भी चढ़ते नज़र आए ₹5 से कम वाले ये Penny Stocks!

Stock market growth concept with rising coins and upward arrow, representing brokerage top share picks outlook

Penny Stocks: शेयर बाजार में बीते दिन यानी 7 नवंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन उतार चढ़ाव देखने को मिला. BSE का Sensex 94 अंक की गिरावट के साथ 83,216 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का Nifty भी 17 अंक गिरकर 25,492 के स्तर पर बंद हुआ. इस गिरावट के बीच भी कई Penny Stocks में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है. ऐसे में ₹5 से कम के 4 ऐसे Penny Stocks के बारे में जानकारी देंगे, जिनमें 20% तक की तेजी देखने को मिली है.

चलिये इन स्टॉक्स के परफॉर्मेंस के बारे में जानते हैं….

Ashnisha Industries Ltd Share News (अशनिशा इंडस्ट्रीज लिमिटेड)

Ashnisha Industries का शेयर बीते दिन 20% की तेजी के साथ 3.96 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. पिछले 5 दिन में इस स्टॉक में 30.26%, एक महीने में 26.52% और 6 महीने में 16.81% की तेजी देखने को मिली है. हालांकि, इस साल अब तक यह स्टॉक 11.61% गिर चुका है. वहीं, पिछले एक साल में भी इस स्टॉक में 20.80% की गिरावट देखने को मिली है. इस स्टॉक का 52 वीक लो 2.57 रुपए और 52 वीक हाई 4.79 रुपए है.

Beeyu Overseas Ltd Share News (बीयू ओवरसीज लिमिटेड)

Beeyu Overseas शेयर बीते दिन करीब 20% (19.84%) की तेजी के साथ 3.02 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि, पिछले 5 दिन में इस स्टॉक में 0.98%, एक महीने में 8.48% और 6 महीने में 11.44% की गिरावट देखने को मिली है. इस साल अब तक भी इस स्टॉक में 32.44% की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, पिछले एक साल में इसमें 61.28% की बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बीयू ओवरसीज के शेयर के 52 वीक लो की बात करें तो वह 2.44 रुपए और 52 वीक हाई 7.81 रुपए है.

Minaxi Textiles Ltd Share News (मिनाक्षी टेक्सटाइल्स लिमिटेड)

Minaxi Textiles शेयर कल करीब 18% (17.48%) की तेजी के साथ 1.68 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. पिछले 5 दिन में इस स्टॉक में 7.69% की तेजी और एक महीने में 2.33% की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, पिछले 6 महीने में इस स्टॉक में 18.84% और इस साल अब तक 26.64% की गिरावट देखने को मिली है. जबकि, पिछले एक साल में 23.29% की गिरावट देखने को मिली है. इस स्टॉक का 52 वीक लो 1.43 रुपए और 52 वीक हाई 2.61 रुपए है.

Vision Cinemas Ltd Share News (विजन सिनेमा लिमिटेड)

विजन सिनेमा का शेयर कल 10.28% की तेजी के साथ 1.18 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. पिछले 5 दिन में इस स्टॉक में 7.27%, एक महीने में 13.46% और 6 महीने में 4.42% की तेजी देखने को मिली है. जबकि, इस साल अब तक भी इस स्टॉक में 16.31% की गिरावट और पिछले एक साल में 9.26% की तेजी देखने को मिली है. विजन सिनेमा के शेयर के 52 वीक लो की बात करें तो वह 0.90 रुपए और 52 वीक हाई 2.42 रुपए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *