संसद में खुलासा — क्या अटका है आपका टैक्स रिफंड?

Pending ITR 2026: देश में आयकर रिटर्न प्रोसेसिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। संसद में सरकार ने बताया कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए दाखिल 8.80 करोड़ आयकर रिटर्न में से 24.64 लाख रिटर्न 90 दिनों से अधिक समय से लंबित पड़े हैं।

Income tax refund delay reason: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि 4 फरवरी 2026 तक कुल 8,79,62,234 रिटर्न दाखिल हुए, जिनमें से 24,64,044 रिटर्न का अभी तक प्रोसेस पूरा नहीं हुआ है।

क्यों अटक रहे हैं रिटर्न?

सूत्रों के अनुसार कई मामलों में आय, कटौती और बैंक डिटेल्स में मिसमैच, डेटा वेरिफिकेशन और जोखिम विश्लेषण के कारण देरी हो रही है।

NUDGE अभियान से बढ़ी सख्ती

सरकार ने बताया कि ‘NUDGE’ अभियान के तहत पिछले दो वर्षों में 1.11 करोड़ अपडेटेड या संशोधित रिटर्न दाखिल किए गए। इससे 6,976.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स मिला, जबकि 1,834 करोड़ रुपये के रिफंड समायोजित किए गए। कुल मिलाकर इस अभियान से 8,810 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्रभाव पड़ा।

विशेषज्ञों का मानना है कि डेटा एनालिटिक्स के जरिए अब आयकर विभाग ज्यादा सख्ती से निगरानी कर रहा है, जिससे रिफंड प्रोसेसिंग में देरी के मामले सामने आ रहे हैं।

क्या करें करदाता?

अगर आपका रिटर्न 90 दिन से अधिक समय से लंबित है, तो आयकर पोर्टल पर लॉगिन कर स्टेटस जांचें और आवश्यक स्पष्टीकरण समय पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *