फरार चल रहे पवन खेड़ा के पीछे पड़ी असम पुलिस! सीएम हिमंता बोले- खेड़ा का पेड़ा बना दूंगा

Pawan Khera Latest News: असम पुलिस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की तलाश में जुटी है, Assam Police की टीम उनके घर गई, ऑफिस गई कई ठिकानों में सर्चिंग हुई मगर पवन नहीं मिले अब असम और दिल्ली पुलिस ने पवन खेड़ा के घर के सामने डेरा डाल दिया है.

दरअसल कांग्रेस नेता ने असम चुनाव के मद्देनज़र सीएम हेमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिंकी भुयान सरमा (Riniki Bhuyan Sarma) पर UAE, Egypt और Antigua-Barbuda के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि बिस्वा की पत्नी के पास इन देशों में कई प्रॉपर्टी और बिज़नेस हैं.

भाजपा और हिमंता ने कांग्रेस और पवन खेड़ा के द्वारा लगाए आरोपों को ख़ारिज कर दिया और न सिर्फ खारिज किया बल्कि फर्जी साबित भी कर दिया और इसके बाद असम सीएम की पत्नी ने पवन खेड़ा (FIR Against Pawan Khera) के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी. मंगलवार को असम पुलिस पूछताछ के लिए पवन खेड़ा के घर गई तो वो गायब मिले।

रिपोर्ट्स के अनुसार असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस को पवन खेड़ा के घर जाने की जानकारी पहले ही देदी थी. दिल्ली पुलिस भी असम पुलिस की मदद के लिए खेड़ा के निजामुद्दीन वाले घर गई है. वहीं, डेरा जमाकर पवन खेड़ा के आने का इंतजार किया जा रहा है.

घर की तलाशी भी हुई जहां गलत जानकारी देने वाला सामान बरामद हुआ है. इस बीच असम चीफ मिनिस्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि- पवन खेडा हैदराबाद भाग गए हैं. मैं पवन खेड़ा का पेड़ा बना दूंगा।

खैर खेरा अपने लगाए आरोपों की जाँच करने की मांग कर रहे थे और जांच उनके खिलाफ ही शुरू हो गई. देखा जाए तो सही भी है अगर आरोप सच हैं तो पवन खेड़ा को घर से भागना नहीं चाहिए था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *