O Romeo Teaser की रिलीज होने के बाद ही बॉलीवुड में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक गहरी और इमोशनल प्रेम कहानी होने वाली है। टीजर ने फिल्म के मूड और फिल्म की कहानी को लेकर लोगों के मन में चल रही सभी प्रकार के सवालों को समाप्त कर दिया है।

टीजर में दिखा, शाहिद कपूर का सबसे गुस्सैल अवतार
ओ रोमियो फिल्म के टीजर मैं शाहिद कपूर का किरदार एक ऐसे किरदार में दिखाई दे रहा है जो प्यार करने के लिए हर हद को पार करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के बिखरे बाल उनका रफ लुक और थोड़ा गुंडो के जैसा बॉडी लैंग्वेज जो थोड़ा गुस्सैल दिखता है और आंखों में घुसा नजर आ रहा है जो उनके किरदार की मेंटल स्थिति को दर्शा रहा है। हालांकि शाहिद कपूर के इस अवतार को देखकर शाहिद कपूर के पुराने फिल्मों के गंभीर रोल लोगों को याद आते है, लेकिन यहां उनका अंदाज और भी ज्यादा खतरनाक दिख रहा है।
ये भी पढ़े: Rajasaab Movie: कहानी क्या है और कमाई कितनी.. प्रभास की फिल्म डिटेल
तृप्ति डिमरी के लिए सब कुछ दांव पर लगाते दिखे शाहिद कपूर
O Romeo Teaser में तृप्ति की झलक बेशक थोड़े काम है लेकिन उनका असर भी मजबूत दिखता है इस कहानी में हमें संकेत मिलता है कि शाहिद कपूर का किरदार तृप्ति के प्यार में इस कदर डूबा हुआ है कि वह कानून, समाज और खुद की जिंदगी को भी इस फिल्म में खतरे में डाल देता है। यह रिश्ता सिर्फ रोमांस भरा ही नहीं बल्कि दर्द और टकराव से भरा भी नजर आ रहा है।
विशाल भारद्वाज की सिग्नेचर डार्क, storytelling की झलक
इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज के द्वारा किया गया है और विशाल भारद्वाज की फिल्मों की पहचान उनकी फिल्म की गहरी कहानी और इमोशनल इमोशंस आदि से होती है। टीजर में भी यह अंदाज साफ दिख रहा है बैकग्राउंड म्यूजिक और scenes की झलक यह संकेत दे रहे हैं की फिल्म की कहानी इमोशनल होने वाली है।
सपोर्टिंग कास्ट और चौंकाने वाले पल
फिल्म के टीजर में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अन्य एक्टर्स की मौजूदगी इस कहानी को और भी मजबूत बना रही है। खासतौर पर फरीदा जलाल का छोटा लेकिन चौंकाने वाला कन्वर्सेशन सोशल मीडिया पर फेमस हो रहा है जिससे यह साफ हो रहा है कि इस फिल्म में पारंपरिक सीमाओं से हटकर थोड़ा बोल्ड टोन देखने को मिलने वाला है।
ये भी पढ़े : thalapathy vijay की Jana Nayagan पर कानूनी पेंच, मद्रास हाई कोर्ट ने नहीं दिया सेंसर
O Romeo Teaser से दर्शकों की उम्मीदें क्यों बढ़ीं
इस फिल्म के टीजर में बहुत सारी कहानी उजागर नहीं हो रही है लेकिन लोगों में जिज्ञासा जरूर पैदा हो रही है कि फिल्म की कहानी आखिरकार कैसी होगी? शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी इससे पहले भी दर्शकों को काफी प्रभावित कर चुकी है ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोगों की उम्मीद और बढ़ी हुई है कि यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी है या एक गहरी और सच्ची इंसानी कहानी।
अगर पूरे शब्दों में कहा जाए तो ओ रोमियो फिल्म का टीजर एक गंभीर, इमोशनल और स्पाइसी सिनेमा का संकेत दे रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर का अभिनय टीज़र देखकर ही दमदार कहा जा रहा है और ऐसा लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में ये फिल्म बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में शामिल हो सकती है।
