MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 25 जून से भरे जाऐगा फार्म

MPPSC। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आवेदन फार्म भरने की डेट घोषित कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के तहत प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले अम्यार्थी 25 जून 2026 से अपना आवेदन फार्म भर सकेंगे। आवदेन फार्म भरने के लिए पात्रता रखने वाले आवेदकों के पास 15 जुलाई 2026 तक का मौका रहेगा, जबकि फॉर्म में सुधार का मौका 30 जून से 17 जुलाई 2026 तक दिया जाएगा।

158 पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती के माध्यम से कुल 158 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस परीक्षा के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास की है। यह परीक्षा 17 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।

इन केन्द्रो पर होगी परीक्षा

MPPSC परीक्षा मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन और बालाघाट सहित राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।

देना होगा आवेदन शुल्क?

सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 800 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि मध्य प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को 40 पोर्टल शुल्क भी देना होगा।

परीक्षा के समय ये दस्तावेज जरूरी

प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं। पहचान सत्यापित होने के बाद ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। मान्य पहचान पत्रों में वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड (फोटोकॉपी भी मान्य), ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त बैंक पासबुक, सरकारी/सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, अध्ययनरत छात्रों के लिए संस्थान प्रमुख द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड (अधिकतम 3 वर्ष पुराना), राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय-पत्र में से कोई भी एक दस्तावेज परीक्षा के समय जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *