राउरकेला। ओडिशा भुवनेश्वर के राउरकेला में शनिवार को एक 9 सीटर यात्री विमान कै्रश हो गया। खेत में विमान गिरने से आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुच गए तो वही सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पहुचे और विमान में फंसे हुए लोगो को बाहर निकाल कर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत रघुनाथपाली इलाके के जलदा ए ब्लॉक के पास यह 9 सीटर विमान क्रैश हुआ।
पायलट समेत 6 लोग थें सवार
जानकारी के तहत हादसे के समय विमान में पायलट समेत 6 लोग सवार थे, जिसमें से 4 यात्री और दो क्रू मेंबर थे। जो जानकारी आ रही है उसके तहत यह वन एयर का विमान राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा था और टेकऑफ के करीब 10 किलोमीटर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया और विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के कारणों की हो रही जांच
इस विमान को कैप्टन नवीन खगार और कैप्टन तरूण श्रीवास्तव उड़ा रहे थे। हादसे का कोई स्पष्ट कारण अभी तक सामने नही आ पाया है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत प्लेन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, शायद यही वजह है कि पायलट को प्लेन में गड़बड़ी लगी और उन्होने प्लेन को एक खेत में क्रैश लैंडिंग कराने का फैसला किया. पायलट ने सूझ बूझ दिखाते हुए प्लेन को एक खेत में उतार लिया. लेकिन इस दौरान प्लेन में पायलट समेत यात्रियों को काफी चोट लगी है।
प्लेन सवार यात्री
अनीता साहू
सुनील अग्रवाल
सविता अग्रवाल
सुशांत कुमार बिस्वाल
पायलट
तरुण श्रीवास्तव
नवीन खंगार
