Netra Mantena Vamsi Gadiraju Wedding: NRI शादी और उदयपुर बना ग्लोबल स्टेज

NRI Wedding: Netra Mantena & Vamsi Gadiraju Shine in Udaipur

Netra Mantena Vamsi Gadiraju Wedding: भारत की रॉयल सिटी उदयपुर की धड़कन एक बार फिर से तेज हो गई है क्योंकि लेक सिटी में एक स्टार स्टडीज वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहा है। इस सेलिब्रेशन को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि यह अंबानी वेडिंग को भी पीछे छोड़ने वाला उत्सव है। जी हां हाल ही में उदयपुर में NRI जोड़ी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शादी धूमधाम से हो रही है। यह सिर्फ शादी नहीं है बल्कि 4 दिन का ग्लोबल कार्यक्रम है जिसमें दुनिया भर के सितारे अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।

Netra Mantena Vamsi Gadiraju Wedding
Netra Mantena Vamsi Gadiraju Wedding

उदयपुर में एशिया की सबसे ग्लैमरस शादी

जी हां, इस 4 दिन के महा उत्सव ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लेक पिछोला के बीचो-बीच स्थित जागमंदिर आयलैंड पैलेस से लेकर सिटी पैलेस की रॉयल दीवारें गजब की रोशनी से चमचमा रही है। उदयपुर में लगातार नृत्य संगीत उत्सव जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। मतलब शादी नहीं आप इसे पॉप, बॉलीवुड और ग्लैमर का संगम कह सकते हैं। बात करें इस शादी में आने वाले गेस्ट की तो यहां हॉलीवुड के जेनिफर लोपेज, जस्टिन बीबर और डीजे Tiesto मौजूद है। केवल हॉलीवुड नहीं यहां बॉलीवुड के भी दिग्गज कलाकार अपना परफॉर्मेंस दे रहे हैं।

और पढ़ें: फराह खान बनीं दिलदार, कुक दिलीप से लेकर राखी सावंत तक सबकी कर रहीं हैं मदद

जानकारी के लिए बता दे इस शादी में दूल्हा दुल्हन NRI हैं। दुल्हन नेत्र मंटेना है जिनके पिता रामा राजा मंटेना एक अमेरिकी भारतीय फार्मा अरबपति है। और दूल्हा है वामसी गडिराजू जो NRI टेक प्लेटफार्म से जुड़ा है। 21 से 24 नवंबर तक उदयपुर में होने वाली इस शादी के चलते कपल ने उदयपुर के खास वेन्यू को बुक कर लिया है। लेक पिछोला के जागमंदिर आईलैंड पैलेस, सिटी पैलेस और जनाना महल जैसी रॉयल वेन्यू की बुकिंग की गई है। जहां मेहमानों के ठहरने का बंदोबस्त और शादी के प्रोग्राम आयोजित किये जा रहे हैं।

जेनिफर लोपेज और जस्टीन बीबर के साथ झूमेंगे नोरा फतेही और रितिक रोशन

उदयपुर में होने वाली यह शादी अब एक साधारण रिचुअल नहीं बल्कि ग्लोबल स्टार और इंटरनेशनल कंसर्ट सीजन बन गई है। जी हां इस शादी में जेनिफर लोपेज, जस्टिन बीबर परफॉर्म करने वाले हैं और भारत के डीजे अमन नागपाल भी डीजे Tiesto के साथ स्टेज शेयर करेंगे। इसके अलावा बॉलीवुड के रितिक रोशन, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर ,नोरा फतेही, करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सनोन इत्यादि भी उपस्थित है। इस शादी में इंपॉर्टेंट गेस्ट के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आए हैं।

बता दे शादी के लिए वीआईपी लोगों को विशेष सुरक्षा दी जा रही है चार्टर्ड फ्लाइट के साथ अंतरराष्ट्रीय अतिथियों की मौजूदगी के चलते उदयपुर में चाक चौबंद सुविधाएं मौजूद है। इस वेडिंग का आयोजन witchcraft वेडिंग एंड सोशल इवेंट्स ने किया है। हालांकि कहने को तो यह एक शादी है परंतु अब यह शादी एक पारंपरिक रिचुअल नहीं बल्कि ग्लोबल म्यूज़िक और एंटरटेनमेंट का अद्भुत संगम बन चुकी है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *