MP: नीट परीक्षा के लिए रेलवे का खास तोहफा, इंदौर-भोपाल के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

NEET Re Exam 2026: NEET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इंदौर-भोपाल-रतलाम रूट पर विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन (Special Exam Train) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 20 जून 2026 को संचालित होगी, जिससे मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों जैसे इंदौर, रतलाम, उज्जैन आदि से भोपाल आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक सुगम और आरामदायक यात्रा का लाभ मिल सकेगा।

NEET Re Exam 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 21 जून को फिर से आयोजित होने जा रही है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच एक स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने का फैसला लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकें।रेलवे ने अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुगम आवाजाही को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की है। यह ट्रेन इंदौर एवं मध्य प्रदेश के आसपास के शहरों से भोपाल आने वाले नीट कैंडिडेट्स (NEET Candidates) को परीक्षा स्थल तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी।

इंदौर से भोपाल जाने वाली स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09354 इंदौर–भोपाल स्पेशल ट्रेन (Indore-Bhopal Special Train) 20 जून 2026 को इंदौर स्टेशन से प्रातः 11:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।

वापसी ट्रेन का समय

वापसी में गाड़ी संख्या 09353 भोपाल–रतलाम स्पेशल ट्रेन (Bhopal-Ratlam Special Train) उसी दिन शाम 7:40 बजे भोपाल से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन और नागदा होते हुए रात में रतलाम पहुंचेगी।

कोच व्यवस्था

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे, जिनमें 13 स्लीपर कोच (Sleeper Coaches), 02 जनरल कोच (General Coaches) और 02 एसएलआर/डी कोच शामिल हैं। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि नीट परीक्षा (NEET UG Exam) में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। रेलवे ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर स्टेशन पहुंचकर यात्रा करें। इस कदम से छात्रों को ट्रांसपोर्ट की परेशानी कम होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *