नीट परीक्षा हुई रद्द, लाखों छात्रों के हाथों लगी मायूसी, मामले की सीबीआई करेगी जांच, दुबारा होगे एग्जाम

नीट एग्जाम। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई को हुई नीट परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला पेपर लीक होने के आरोप के चलते लिया गया। इस मामले की जांच करने के लिए पूरा मामला सीबीआई को सौपा गया है। जिससे पेपर लीक का मामला दूध का दूध और पानी का पानी हो सकें। ज्ञात हो कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 3 मई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। इसमें 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिये थे।

राजस्थान और उत्तराखंड से पेपर लीक

जानकारी के तहत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को राजस्थान और उत्तराखंड से पेपर लीक को लेकर सूचना मिली थी। जो कथित तौर पर वास्तविक प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते थे। इसके बाद राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच शुरू की थी। वही एनटीए और सरकार के बीच हुई चर्चा के बाद नीट एग्जाम को रद्द कर दिया गया। जिससे परीक्षा की पवित्रता तय हो सकें।

दुबारा आयोजित होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट की दुबारा परीक्षा आयोजित करवाऐगा, हांलाकि अभी डेट घोषित नही की गई हैं। दुबारा परीक्षा के लिए किसी भी नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। परीक्षा के लिए छात्रों को पुन प्रवेश पत्र जारी किए जाऐगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *