NAVRATRI MHA-ASHTAMI PRASAD RECIPE : काले चने व हलवा-पूरी सहित चावल की विधि

NAVRATRI MHA-ASHTAMI PRASAD RECIPE : काले चने व हलवा-पूरी सहित चावल की विधि – नवरात्रि या किसी भी शुभ अवसर पर प्रसाद बनाना भारतीय परंपरा का एक अहम हिस्सा है। भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने और भक्ति भाव से पूजा सम्पन्न करने के लिए विशेष थाली तैयार करते हैं। इस थाली में काले चने, सूजी का हलवा, पूरी और चावल का विशेष महत्व है। यह संयोजन न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि ऊर्जा और संतुलन से भरपूर भी माना जाता है। आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से कैसे तैयार किया जा सकता है।

काले चने बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 – कटोरी काले चने
1/2 – चम्मच सेंधा नमक
1/4 – चम्मच जीरा
1/4 – चम्मच गरम मसाला
1/2 – चम्मच सूखा धनिया
1/2 – चम्मच अमचूर

हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 – कटोरी सूजी
1 – कटोरी चीनी
1/2 – कटोरी देसी घी
2 – कटोरी पानी

पूरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
3 – कटोरी आटा
और आवश्यकतानुसार पानी

चावल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 – कटोरी चावल
2 – कटोरी पानी

काले चने-चावल और हलवा-पूरी बनाने की आसान विधि
काले चने – कुकर में काले चने डालकर पानी इतना डालें कि वे अच्छे से डूब जाएं। इसमें नमक डालें और 3-4 सीटी आने तक उबालें। एक कढ़ाई में घी गर्म करें, जीरा और अन्य सारे मसाले डालकर तड़का तैयार करें।
उबले हुए चने इसमें डालकर अच्छी तरह मिलाएं ,स्वादिष्ट काले चने तैयार हैं।

सूजी का हलवा – कढ़ाई में देसी घी गर्म करें और सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब सूजी डार्क गुलाबी भुन जाए तो आंच बंद करने के बाद नाप कपनी डालें और अच्छे से पूरी सूजी और पानी एकसार होने दें फिर चीनी भी डालकर अच्छे से मिक्स करें ताकि गुठलियां न बनें चीनी घुलने के बाद चूल्हा ऑन करें और धीमी आंच पर पकने दें जब तक चीनी घुलकर पानी को सोक न क्र ले और हलवा भी तैयार है।

पूरी – आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें, आटे को 30 मिनट ढककर रखें। अब छोटे-छोटे पेड़े बनाकर बेलें और गरम तेल/घी में सुनहरी पूरी तल लें जैसे की हम सामान्य तौर पर बनाते हैं।

चावल – एक पतीले में पानी उबालें,इसमें थोड़ा सा नमक ,एक चम्मच शुद्ध घी डालें और पानी उबलने लगे तो धोए हुए चावल डालें और ढककर पकने दें,बीच-बीच में चैक करते रहें जब चावल गल जाएं और पानी सूख जाए, गैस बंद कर दें, मुलायम चावल तैयार हैं। थाली तैयार कर माँ को भोग लगाएं।

विशेष – नवरात्रि की थाली में काले चने, सूजी का हलवा, पूरी और चावल का विशेष महत्व है। यह थाली न केवल मां दुर्गा को अर्पित करने के लिए उत्तम है, बल्कि परिवार और मेहमानों के साथ प्रसाद के रूप में साझा करने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। घर पर बनी यह थाली शुद्धता और भक्ति का प्रतीक है, जो त्योहार को और भी पावन बना देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *