Natural Remedy for Fever: बुखार में दवा छोड़ अपनाएं लौंग का यह आसान घरेलू उपाय

Cloves used as a natural home remedy for fever relief in winter season

Natural Remedy for Fever: आजकल बदलते मौसम, वायरल संक्रमण और कमजोर इम्युनिटी के कारण बुखार की समस्या आम हो गई है। अधिकतर लोग बुखार आते ही दवाइयों का सहारा लेने लगते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का ऐसा कहना है कि हल्के बुखार में कुछ प्राकृतिक उपाय भी काफी असरदार साबित हो सकते हैं। हाल ही में क्लिनिकल डाइटिशियन द्वारा सुझाया गया Natural Remedy for Fever लोगों के बीच एक चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Natural Remedy for Fever
Natural Remedy for Fever

बुखार क्यों आता है?

बुखार शरीर की एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया होती है, जो यह बताती है कि शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा है। वायरस, बैक्टीरिया, डिहाइड्रेशन या ज्यादा थकान इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। ऐसे में शरीर को आराम और सही पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

क्या है Natural Remedy for Fever?

डाइटिशियन के अनुसार, लौंग का पानी बुखार में एक प्रभावी नेचुरल उपाय साबित हो सकता है। लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और तापमान को संतुलित करने में काफी मदद करते हैं।

लौंग का पानी कैसे बनाएं?

सबसे पहले 1 कप पानी लें, उसमें 4–5 लौंग डालें फिर पानी को हल्का उबाल लें। उसके बाद पानी के गुनगुना होने पर धीरे-धीरे पिएं, आप दिन में 1 से 2 बार इसका सेवन कर सकते है।

और पढ़ें: Sardiyo me bhuna hua amrud khane ke fayde: क्यों भूनकर खाया गया कच्चा अमरुद माना जाता है सर्दियों की दवा

बुखार में लौंग का पानी क्यों फायदेमंद है?

ये शरीर की अंदरूनी गर्मी को कम करने में सहायक होता है और हमारी इम्युनिटी को भी मजबूत करता है। साथ ही ये कमजोरी और थकान में राहत देता है, शरीर को हाइड्रेट रखता है केवल इतना ही नहीं इसका पानी आपके पाचन तंत्र को शांत करता है। यही वजह है कि इसे एक प्रभावी Natural Remedy for Fever माना जाता है।

किन बातों का रखें ध्यान?

यह उपाय केवल हल्के बुखार में कारगर होता है, तेज या कई दिनों तक बुखार रहने पर डॉक्टर से संपर्क जरूरी हो जाता है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीज बिना सलाह के इसे न ले।

बुखार में हमेशा दवाइयों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं होता। सही खान-पान, पर्याप्त आराम और प्राकृतिक उपाय शरीर को तेजी से रिकवर करने में मदद करते हैं। लौंग का पानी एक सरल, सस्ता और असरदार Natural Remedy for Fever है, लेकिन गंभीर स्थिति में मेडिकल सलाह लेना ही बेहद जरूरी होता है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *