अब 20 साल बाद ही छपेगी सैन्य अफसरों की किताबें!

Naravane Book Controversy: सरकार रिटायरमेंट के बाद वरिष्ठ पदों पर रहे अधिकारियों के लिए 20 साल का कूलिंग-ऑफ पीरियड (Cooling-off period) लागू करने पर विचार कर रही है। इस अवधि के दौरान वे अपनी सेवा से जुड़ी किताब प्रकाशित (Government Officers Can Not Publish Book) नहीं कर सकेंगे। इस मुद्दे पर चर्चा पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Former Army Chief General Manoj Mukund Naravane)की अनपब्लिश किताब ‘Four Stars Of Destiny’ को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच हुई है।

शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक (Cabinmate Meeting) में यह विषय सामने आया। कई मंत्रियों का मानना था कि मिलिट्री अधिकारियों समेत अहम पदों पर रहे अधिकारियों के लिए रिटायरमेंट के बाद किताब यह मुद्दा कैबिनेट के आधिकारिक 27 बिंदुओं के एजेंडे में शामिल नहीं था, लेकिन सामान्य चर्चा के दौरान उठा। हालांकि इस पर जल्द ही आदेश जारी हो सकता है।

20 साल बाद छपेगी अफसरों की किताब

कैबिनेट बैठक में हुई इस चर्चा पर अगर केंद्र सरकार विचार करती है और ऐसा नियम लेकर आती है तो सरकार के बड़े पदों में बैठे अधिकारी सेवानिवृत होने के बाद अपनी किताब पब्लिश नहीं कर पाएंगे जबतक 20 साल का कूलिंग ऑफ़ पीरियड समाप्त नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *