Nalanda Puja Violence Clash : नालंदा पूजा में पशु बलि देने को लेकर दो पक्षों हुई जमकर मारपीट, भींची गई गोलियां

Nalanda Puja Violence Clash : नालंदा जिले में पूजा के दौरान जानवरों की बलि को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मितमा गांव में दो समुदायों के लोगों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। झड़प में दोनों तरफ के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। जानें क्या है पूरा मामला।

जानवरों की बलि को लेकर विवाद | Nalanda Puja Violence Clash

बिहार के नालंदा में जानवरों की बलि को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद में हिंसक मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। दोनों तरफ के करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए। यह घटना सिलाव थाना इलाके के मितमा गांव में हुई, जहां आषाढ़ी पूजा के दौरान जानवरों की बलि को लेकर मांझी समुदाय और चंद्रवंशी समुदाय के बीच विवाद हो गया।

बच्चों के बीच हुआ विवाद सांप्रदायिक तनाव में बदल गया

यह विवाद बच्चों के बीच शुरू हुआ और धीरे-धीरे सांप्रदायिक तनाव में बदल गया, जिससे दोनों समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। इसके बाद पत्थरबाजी हुई और दर्जनों राउंड गोलियां चलीं।

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। Nalanda Puja Violence Clash

घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन थानों की पुलिस और DSP पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की। DSP संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव में पूजा के दौरान झगड़ा हुआ था और दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया है। खबर लिखे जाने तक, चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और मौके से गोली का एक खोखा बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *