बॉलीवुड से एक दुखद खबर देखने को मिली है वेलकम आशिक और गदर जैसे फिल्मों में अपनी अलग-अलग रोल से ऑडियंस के बीच पहचान बनाने वाले एक्टर Mushtaq Khan का निधन हो गया है। एक्टर ने 24 सितंबर 2026 को मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली, वह करीब 56 साल की उम्र के थे। जानकारी के अनुसार मुस्ताक खान पिछले कुछ समय से कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे और करीब 15 दिन से मुंबई के अस्पताल में एडमिट थे। हालांकि उनकी बीमारी को लेकर मेडिकल डिटेल में अलग-अलग रिपोर्ट देखने को मिली है इसलिए उनकी बीमारी की कोई सटीक स्थिति को लेकर दावा करना सही नहीं होगा।
‘वेलकम’ के बल्लू रोल से मिली खास पहचान
Mushtaq Khan ने अपने लंबे करियर में कई सारे फिल्मों में काम किया लेकिन साल 2007 में आई फिल्म वेलकम में बल्लू के रोल से उन्हें ऑडियंस के बीच खास पहचान मिली। फिल्म में उनका किरदार और डायलॉग आज भी लोगों की याद है। इसके बाद उन्होंने आशिकी, हेरा फेरी, ग़दर एक प्रेम कथा, मुझसे शादी करोगी, जोड़ी नंबर वन, स्त्री 2 जैसी फिल्मों में काम किया।
ये भी पढ़े: Mushtaq Khan Death : फ़िल्म ‘वेलकम’ के बलू मुश्ताक खान का निधन, लिवर कैंसर ने ली जान
तीन दशक से ज्यादा का लंबा रहा फिल्मी सफर
Mushtaq Khan हिंदी सिनेमा में मुख्य रूप से सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल के लिए पहचाने जाते थे उन्होंने अपने रोल में अलग-अलग तरह के रोल निभाए हैं और कई सारे बड़े कलाकार के साथ अपने स्क्रीन भी शेयर की है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर देखने को मिली। एक ऐसे समय में जगह लगातार फिल्म और मनोरंजन जगत का हिस्सा बने हुए थे उनका अचानक दुनिया से चले जाना उनके फैंस के लिए भावूक कर देने वाला पल है।
ये भी पढ़े: Vivek Oberoi की बेटी सहरा शाह की फिल्मी डेब्यू, कैंसर से जीती है जंग…
पिछले साल भी सुर्खियों में रहे थे ये अभिनेता
Mushtaq Khan साल 2024 में एक अलग वजह से चर्चा में देखने को मिले थे उन्हें एक कार्यक्रम में बुलाने के बहाने के तौर पर अगवा कर लिया गया था। बाद में इस मामले में यूपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की और केस में चार्ज शीट भी दाखिल की। अब मुस्ताक खान के निधन के बाद उनके फिल्मों में निभाय गए किरदार एक बार फिर चर्चा में देखने को मिल रहे हैं।

