सिर्फ एक टेस्ट और कैंसर डिटेक्ट, multi cancer blood test कितना कारगार?

Multi-Cancer Blood Test

Multi-Cancer Blood Test: दुनिया भर में कैंसर की शुरुआती पहचान को आसान बनाने के लिए मल्टी कैंसर ब्लड टेस्ट पर तेजी से रिसर्च किया जा रहा है। यह तकनीक ऐसा दावा करती है कि एक ही ब्लड सैंपल से कई प्रकार के कैंसर का पता लगाया जा सकता है हालांकि हाल ही में रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तकनीक अभी पूरी तरह से भरोसेमंद नहीं बताई जा रही है।

Multi-Cancer Blood Test

ये Cancer Blood Test क्या होता है और कैसे काम करता है?

मल्टी कैंसर ब्लड टेस्ट एक नई तकनीक है जिसमें खून के सैंपल के जरिए शरीर में मौजूद कैंसर से जुड़े डीएनए गतिविधियों को जांच किया जाता है। यह टेस्ट खास तौर पर उन कैंसर को पहचानने की कोशिश करता है जिनकी सामान्य स्क्रीनिंग उपलब्ध नहीं होती है इसका उद्देश्य बीमारी को शुरुआती चरण में ही पकड़ता होता है ताकि इलाज आसान हो पाए।

ये भी पढ़े: Cancer Risk का खतरा अब कम उम्र में भी जाने क्या है कारण और बचाव उपाय

Cancer रिसर्च क्या कहती है और कितनी है सटीकता?

हाल ही में किए गए अध्ययन में सामने आया है कि यह टेस्ट हर बार सटीक परिणाम नहीं देता है शुरुआती स्टेज के कैंसर को पकड़ने में इसकी सफलता दर सीमित बताई गई है। कुछ मामलों में यह टेस्ट कैंसर को पहचान नहीं पाता है जबकि कुछ में यह गलत संकेत भी दे सकता है। इससे इसकी विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ खड़े होते हैं।

पुराने स्क्रीनिंग के तरीके का विकल्प बन सकता है?

डॉक्टर के मुताबिक मल्टी कैंसर ब्लड टेस्ट अभी पारंपरिक जादू जैसे मैमोग्राम या कोलोनोस्कोपी का ऑप्शन नहीं बन सकता है। यह टेस्ट केवल एक एक्स्ट्रा जांच के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन मौजूदा स्क्रीनिंग को नजरअंदाज करना रिस्क भरा हो सकता है।

क्या है इसके संभावित फायदे और रिस्क

Cancer कि इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा या होता है कि यह एक ही टेस्ट में कई कैंसर की जांच करने की क्षमतारखता है। इससे भविष्य में हेल्थ केयर सिस्टम पर बोझ कम हो सकता है लेकिन इसके साथ कुछ रिस्क भी शामिल होते हैं जैसे गलत रिपोर्ट आने पर मरीज को मानसिक तनाव या अनावश्यक टेस्ट से गुजरना होता है।

ये भी पढ़े: Cancer Foods: रोज की खाने वाली यह सभी चीज, रिस्क बढ़ा सकती है

कैंसर के इलाज में आगे का रास्ता क्या है?

फिलहाल वैज्ञानिक और डॉक्टर cancer की बीमारी के लिए इस तकनीक को और बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं बड़े स्तर पर क्लिनिकल ट्रायल भी हो रहे हैं जिसके नतीजे के बाद ही आम लोगों के लिए इसे पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी बताया जा सकता है। Multi-Cancer Blood Test एक उभरती हुई तकनीक है जिसमें भविष्य की बहुत बड़ी संभावनाएं शामिल है लेकिन वर्तमान में इसे भरोसेमंद कहना सही नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *