Site iconSite icon SHABD SANCHI

MS Subbulakshmi की बायोपिक में रश्मिका, सई पल्लवी क्यों बाहर? जानें वजह

Why did Rashmika and Sai Pallavi drop out of the MS Subbulakshmi biopic?Why did Rashmika and Sai Pallavi drop out of the MS Subbulakshmi biopic?

Why did Rashmika and Sai Pallavi drop out of the MS Subbulakshmi biopic?

MS Subbulakshmi biopic: फेमस कर्नाटक संगीत गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है इस बायोपिक में रश्मिका मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। यह फिल्म की घोषणा ऑफिशियल तौर पर 16 सितंबर 2026 को चेन्नई में उनकी 110वीं जयंती के मौके पर लॉन्च हुआ है। लेकिन रश्मिका की ऑफिशियल घोषणा होने से पहले इस रोल के लिए सई पल्लवी और रुक्मणी वसंत जैसे नाम भी देखने को मिले थे ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर हुई कि सई पल्लवी इस प्रोजेक्ट से आखिर बाहर कैसे हुई?

साई पल्लवी क्यों हुईं है MS Subbulakshmi फिल्म से बाहर?

प्राप्त जानकारी के अनुसार साई पल्लवी इस बायोपिक के लिए शुरुआती तौर पर पसंद थी, लेकिन नितेश तिवारी की रामायण से जुड़े उनके व्यस्त शूटिंग शेड्यूल और तारीखों की दिक्कतों के कारण वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाई। इसके बाद मेकर्स ने दूसरी एक्ट्रेस पर अपना विचार किया और रश्मिका का भी नाम सामने आया। लेकिन यहां साफ करना जरूरी है कि सई पल्लवी के बाहर होने की वजह से जुड़ी जानकारी केवल रिपोर्ट्स पर आधारित है मेकर्स की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़े: MS Subbulakshmi की बायोपिक में रशमिका? Allu Aravind ने खोला बड़ा राज..

रश्मिका को मिला भारत की महान गायिका का किरदार

अब रश्मिका मंडाना को ऑफिशियल तौर पर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका के लिए चुना गया है इस फिल्म का नाम एमएस ए लिगसी ऑन स्क्रीन रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन गौतम टीनानूरी कर रहे हैं, जबकि अनिरुद्ध रविचंद्र इसमें म्यूजिक देंगे फिल्म को गीता आर्ट्स रॉकलाइन एंटरटेनमेंट और बनी वास कर्मी के द्वारा बनाया जा रहा है। इस फिल्म का ऑफिशल लॉन्च 16 सितंबर को चेन्नई के म्यूजिक अकैडमी में हुआ था इस कार्यक्रम में कमल हसन भी मौजूद थे और उन्होंने फिल्म के लिए अपना पहला क्लैप दिया। इस फिल्म के लॉन्च के बाद रश्मिका ने गायिका के परिवार से जाकर मुलाकात भी की।

MS Subbulakshmi रोल में पहले किन अभिनेत्रियों के नाम आए?

रश्मिका से पहले इसमें सई पल्लवी और रुक्मणी वसंत के नाम मुख्य रूप से चर्चा में देखने को मिले, दोनों ही एक्ट्रेस के पहले इस किरदार से जुड़े होने के बारे में जिक्र भी देखने को मिलाहै। हालांकि इन कास्टिंग को लेकर ऑफिशियल तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दीगई है।

ये भी पढ़े: MS Subbulakshmi की बायोपिक में रश्मिका मंदाना, 8 साल की रिसर्च पर बनी…

कब रिलीज होगी फिल्म?

एमएस सुब्बुलक्ष्मी के बायोपिक फिल्म की अभी कोई रिलीज डेट निश्चित नहीं की गई है हालांकि निर्माता अल्लू अरविंद ने अपने बातचीत के दौरान बताया कि यह फिल्म अगस्त 2027 के बाद सिनेमा घर में आ सकती है। इसलिए फिलहाल किसी निश्चित रिलीज तारीख का दावा करना सही नहीं होगा ये बायोपिक सिर्फ मशहूर गायिका की उपलब्धियां पर केंद्रित नहीं है, निर्देशक गौतम के मुताबिक उनकी टीम ने करीब एक साल तक उनके जीवन पर रिसर्च की और उनके जीवन के सभी पक्ष को दिखाने की कोशिश कीहै।

Exit mobile version