Site icon SHABD SANCHI

MS Subbulakshmi की बायोपिक में रशमिका? Allu Aravind ने खोला बड़ा राज..

Rashmika in M.S. Subbulakshmi's biopic: Here's what Allu Aravind said.

Rashmika in M.S. Subbulakshmi's biopic: Here's what Allu Aravind said.

MS Subbulakshmi की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली है उनकी बायोपिक में रश्मिका मंडाना महान गायिका का रोल निभाते हुए नजर आने वाली है इसी बीच फिल्म डायरेक्टर अल्लू अरविंद ने भी रश्मिका की कास्टिंग को लेकर अपनी बात लोगों के बीच रखी है।

अल्लू अरविंद ने रश्मिका की कास्टिंग को लेकर क्या कहा?

एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक की फिल्म के लॉन्च के दौरान अल्लू अर्जुन ने रश्मिका को कास्टिंग के लिए चुने जाने का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि जैसे MS Subbulakshmi ने खुद रश्मिका को इस भूमिका को निभाने के लिए चुना हो।

हालांकि अल्लू अरविंद का व्यक्तिगत और एक इमोशनल बयान है। इस इस तरह नहीं लिखा जाना चाहिए कि एमएस सुब्बुलक्ष्मी ने वास्तव में रश्मिका को अपनी बायोपिक के लिए चुना है उन्हें ऐसा लगता है कि एमएस सुब्बुलक्ष्मी रश्मिका को ही अपनी बायोपिक में देखना चाहती है। रश्मिका ने भी अपनी इस रोल को लेकर कहा है कि उन्हें एमएस सुब्बुलक्ष्मी का विरासत का हिस्सा बनने में सम्मानजनक महसूस हो रहा है।

ये भी पढ़े: MS Subbulakshmi की बायोपिक में रश्मिका मंदाना, 8 साल की रिसर्च पर बनी…

आखिर क्या है इस फिल्म का नाम और कौन कर रहा है निर्देशन?

MS Subbulakshmi की बायोपिक का नाम एस ए लीगेसी ऑन स्क्रीन है इस फिल्म का निर्देशन गौतम तीननूरी कर रहे हैं। जबकि अनिरुद्ध रविचंद्र इसके संगीत पर काम कर रहे हैं इस फिल्म का निर्माण गीता आर्ट्स रॉकलाइन एंटरटेनमेंट और बनी वास वर्कर मिलकर कर रहे हैं। इस फिल्म का लॉन्च 16 सितंबर 2026 को चेन्नई की म्यूजिक अकैडमी में हुआ है।

इस पर कमल हसन ने भी दी रश्मिका मंदाना को सलाह

M.S. Subbulakshmi के ऊपर बनी फिल्म के लॉन्च इवेंट में कमल हसन ने रश्मिका को खोसला बढ़ाते हुए उनकी इस भूमिका को चुनौती की और रेखांकित करते हुए साहस के साथ निभाने की सलाह दी। इस रोल पर रश्मिका को न सिर्फ उन्हें एक्टिंग पर काम करना होगा बल्कि एमएस सुब्बुलक्ष्मी की म्यूजिक विरासत और उनके व्यक्तित्व को पर्दे पर सही तरीके से दिखाना होगा

कब रिलीज होगी MS Subbulakshmi की ये बायोपिक?

एमएस सुब्बुलक्ष्मी बायोपिक फिल्म की रिलीज डेट अभी ऑफिशियल तौर पर निर्धारित नहीं की गई है हालांकि फ़िल्म निर्माता अल्लू अर्जुन ने बताया है कि ये फिल्म अगस्त 2027 के बाद सिनेमा घर में दिखाई देगी। जिसका मतलब है कि ऑडियंस को इसकी निर्धारित रिलीज डेट के लिए ऑफिशियल घोषणा का अब इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़े: Waiting Hai Review: तत्काल टिकट के काले खेल में पुलिसवाले बने दिव्येंदु

आखिर कौन थीं एमएस सुब्बुलक्ष्मी?

एमएस सुब्बुलक्ष्मी भारत की सबसे प्रसिद्ध कर्नाटक संगीत गायिका में से एक थी उन्हें साल 1998 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिला था। उन्होंने 1966 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी अपनी एक प्रस्तुति दी थी भारतीय शास्त्रीय संगीत को दुनिया के मंच तक पहुंचने में इनका बहुत बड़ा योगदान है अब उनकी जिंदगी की कहानी को बड़े पर्दे पर रश्मिका किस तरह से पेश करती है ये फिल्म की सबसे खास बातों में से एक होने वाली है।

Exit mobile version