MP Viral News : बैग न लाने पर पांच साल के बच्चे को जमीन पर पटकने का आरोप, पैर की हड्डी टूटी

MP viral news, Madhya Pradesh,

MP Viral News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर पांच साल के बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। परिवार का कहना है कि बैग न लाने पर शिक्षक ने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी जांघ के पास की हड्डी टूट गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बैग न लाने पर शिक्षक ने बच्चे को पीटा 

मड़ीखेड़ा गांव का रहने वाला नीरज लोधी गांव के ‘ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर’ स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। परिवार के मुताबिक, 23 सितंबर को स्कूल संचालक और वाहन चालक रविंद्र शुक्ला उसे स्कूल ले गए थे। वहां बैग न लाने की बात पर शिक्षक ने बच्चे के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर पटक दिया।

बच्चे की पैर की हड्डी टूट गई 

शिक्षक द्वारा बच्चे को बुरी तरह पीटने पर बच्चे के पैर की हड्डी टूट गई। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद शिक्षक बच्चे को घर छोड़ गया और इलाज का खर्च देने की बात कही। बच्चे की हालत गंभीर होने पर परिवार उसे निजी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पैर में रॉड डाली।

परिवार का कहना है कि इलाज के खर्च के पैसे मांगने पर शिक्षक ने देने से इनकार कर दिया और धमकी दी। इसके बाद परिजनों ने भगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिक्षक और स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं 

पुलिस ने रविंद्र शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बच्चे को मेडिकल जांच और एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्कूल और शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

यह भी पढ़े : UP Election 2024 : राजभर के ‘यूपी के विभाजन’ वाले बयान को Akhilesh Yadav ने बताया विपक्ष को गुमराह करने की चाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *