MP Today Weather: एमपी में मानसून की रफ्तार धीमी, 43 जिलों में आज बारिश का अलर्ट,15 जिलों में तीन दिन से ठहरा मौसम

MP Today Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon) की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। 15 जिलों में दस्तक देने के बाद पिछले तीन दिनों से इसकी प्रगति थमी हुई है, हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को प्रदेश के 43 जिलों में बारिश (Rain Alert) का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में अनुकूल परिस्थितियां बनने पर मानसून फिर सक्रिय होगा और भोपाल-उज्जैन संभाग की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

MP Today Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon) की एंट्री के बाद उसकी रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश (Rain Alert) का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को राज्य के 43 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में अनुकूल परिस्थितियां बनने पर मानसून दोबारा सक्रिय होगा और भोपाल-उज्जैन संभाग की ओर आगे बढ़ेगा।

15 जिलों में तीन दिन से रुका है मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जून को मानसून ने मध्य प्रदेश के दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में दस्तक दी थी। इसके बाद इसकी प्रगति धीमी हो गई और पिछले तीन दिनों से यह आगे नहीं बढ़ सका। विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही मौसम में बदलाव के साथ मानसून का दायरा और विस्तृत होगा। वहीं, ग्वालियर-चंबल (Gwalior-Chambal Region) में सबसे आखिर में मानसून पहुंचने की संभावना है।

इन 43 जिलों में बारिश की संभावना

शनिवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

कई जिलों में झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का असर देखने को मिला। सिवनी में करीब 2 इंच और उज्जैन में डेढ़ इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा शाजापुर, मंदसौर, इंदौर, रीवा, सागर समेत कई जिलों में अच्छी वर्षा हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकांश शहरों के अधिकतम तापमान (Temperature) में गिरावट दर्ज की गई। खरगोन, खंडवा, सागर, छिंदवाड़ा और बैतूल में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि ग्वालियर में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है।

बारिश का घाटा हुआ कम

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश का असर वर्षा के आंकड़ों पर भी दिखाई दिया है। 1 जून से अब तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि 24 जून तक यह कमी 50 प्रतिशत थी। लगातार हो रही बारिश से वर्षा का घाटा कम हुआ है, हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश (East Madhya Pradesh) में अब भी सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *