Kamala Nagar Illegal Arms Factory: भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलते ही चार पुलिस टीमों ने झुग्गी क्षेत्र में एक साथ छापेमारी की, जहां दो झोपड़ियों से बड़ी संख्या में धारदार हथियार बरामद हुए। कुल 79 हथियार जब्त किए गए, जिनमें 4 तलवारें और 75 छुरियां शामिल हैं। मामले में दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक के पिता पहले भी अवैध हथियार निर्माण के इसी तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन गिरफ्तारी के बाद भी यह रैकेट चलता रहा।
Kamala Nagar Illegal Arms Factory: भोपाल की कमला नगर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और बेचने के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बापू नगर झुग्गी क्षेत्र में छापेमारी कर दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4 तलवारें तथा 75 छुरियां सहित कुल 79 धारदार हथियार जब्त किए।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
कमला नगर थाना प्रभारी निरुपा पांडे के अनुसार, पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध हथियारों का निर्माण फिर से शुरू हो गया है। मुखबिर की पुख्ता जानकारी पर चार पुलिस टीमों ने एक साथ झुग्गी क्षेत्र में दबिश दी। छापेमारी के दौरान दो झोपड़ियों से बड़ी संख्या में तैयार हथियार बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन विश्वकर्मा और उसके चचेरे भाई दुर्गेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों बापू नगर में रहते हैं और छुरी-चाकू बनाने का काम करते थे।
आरोपी का पुराना रिकॉर्ड, डेढ़ साल पहले भी हुई थी गिरफ्तारी
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी चंदन विश्वकर्मा का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। करीब डेढ़ साल पहले वह अवैध हथियार रखने और बनाने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उस समय भी उसके ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। पुलिस की सख्ती के बाद दोनों आरोपियों ने कुछ समय के लिए अपना काम बंद कर दिया था।हालांकि, हाल के दिनों में फिर से सूचनाएं मिलने लगीं कि वे दोबारा अवैध हथियारों का कारोबार शुरू कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों पर नजर रखने के लिए चार टीमें लगाई हुई थीं।
घर में बना रखा था कारखाना, गुमराह करने के लिए लगाया ताला
आरोपियों ने अपने घर के एक कमरे को कारखाने में तब्दील कर रखा था। यहां वे ऑर्डर पर विभिन्न साइज और डिजाइन की छुरियां तथा तलवारें तैयार करते थे। पुलिस की नजर बचाने के लिए उन्होंने कारखाने के कमरे में बाहर से ताला लगा दिया था और काम बंद दिखाने की कोशिश की थी।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi
