टीकमगढ़। लोकायुक्त के 6 सदस्यी टीम को कॉन्स्टेबल ने धक्का देकर रिश्वत के 12 हजार रूपए लेकर फरार हो गया। यह मामला टीकमगढ़ से सामने आ रहा है। जानकारी के तहत कॉन्स्टेबल पंकज यादव को सागर लोकायुक्त की टीम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह टीम को धक्का देकर भाग निकला, जबकि कॉन्स्टेबल पंकज यादव की जैकेट और कार मौके से लोकायुक्त के हाथ लगी है। उसे थाना में जमा करावाए है। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान फरार हुआ पुलिस आरक्षक पंकज यादव पिता की अनुकंपा नियुक्ति पर 2014 से नौकरी कर रहा है।

यह था मामला
जानकारी के तहत कोतवाली थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत अंकित तिवारी पर केस दर्ज किया गया था। आरक्षक पंकज यादव ने इस मामले में जमानत दिलाने और बचाने के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग किया था। बताते है कि आरक्षक ने 8 हजार रूपए पहले ही ले चुका था। बचे हुए 12 हजार रूपए गुरूवार की रात कलेक्ट्रेट के पास ले रहा था।
टीआई पर भी केस दर्ज
लोकायुक्त ने रिश्वत मामले में बालाघाट कोतवाली टीआई बृजेंद्र चाचौंदिया पर भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। लोकायुक्त के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र चाचौंदिया का एक ऑडियो भी प्राप्त हुआ है। जिसमें रिश्वत मांगने के मामले में उनकी भूमिका भी सामने आ रही है। ऐसे में आरक्षक पंकज यादव के अलावा कोतवाली थाना प्रभारी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi
