Site iconSite icon SHABD SANCHI

Moringa Soup Recipe : सहजन (मोरिंगा) का सूप – इम्युनिटी बूस्टर पौष्टिक रेसिपी

Moringa Soup Recipe-आइए जाने की मोरिंगा यानि की सहजन स्वास्थ्य के लिए कितना लाभ हैMoringa Soup Recipe-आइए जाने की मोरिंगा यानि की सहजन स्वास्थ्य के लिए कितना लाभ है

Moringa Soup Recipe-आइए जाने की मोरिंगा यानि की सहजन स्वास्थ्य के लिए कितना लाभ है

Moringa Soup Recipe : सहजन (मोरिंगा) का सूप-इम्युनिटी बूस्टर पौष्टिक रेसिपी-प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियाँ और सब्जियाँ दी हैं जो स्वास्थ्य का खजाना हैं, और सहजन (Moringa/Drumstick) उनमें से एक अनमोल रत्न है। अक्सर हम सहजन की सब्जी तो बनाते हैं, लेकिन इसकी फलियों से बना हल्का और पौष्टिक सूप कम ही आजमाते हैं। सहजन का सूप न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह सर्दी-जुकाम से लेकर वजन नियंत्रण तक कई समस्याओं में रामबाण की तरह काम करता है। इस लेख में हम आपको बताएँगे कि कैसे आप घर पर आसानी से सहजन (मोरिंगा) का सूप बना सकते हैं, इसके लिए किन सामग्रियों की जरूरत होगी और क्यों इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। जानें सहजन (मोरिंगा) का सूप बनाने की आसान विधि और इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ। यह पौष्टिक सूप इम्युनिटी बढ़ाने, वजन घटाने और डायबिटीज में फायदेमंद है। पूरी सामग्री और विधि हिंदी में।

सहजन (मोरिंगा) का सूप-सामग्री-Ingredients

आइए सबसे पहले जानते हैं कि इस हेल्दी सूप को बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी-

सहजन यानि मोरिंगा का सूप बनाने की विधि – Method

सहजन का सूप बनाने की पूरी प्रक्रिया-इसे फॉलो करना बेहद आसान

आइए पहले करते हैं सूप बनाने की तैयारी – Preparation

Moringa Soup Recipe-आइए जाने की मोरिंगा यानि की सहजन स्वास्थ्य के लिए कितना लाभ है

सबसे पहले सहजन की फलियों को अच्छे से धो लें और उन्हें 2-3 इंच के टुकड़ों में काट लें। एक प्रेशर कुकर में कटी हुई सहजन फलियां डालें। इसमें 2-3 कप पानी और एक चुटकी नमक डालकर 2-3 सीटियां आने तक उबालें। कुकर ठंडा होने पर फलियों को बाहर निकालें। एक चम्मच की सहायता से फलियों के छिलके को हल्का दबाते हुए अंदर के नरम गूदे (pulp) को अलग कटोरे में निकाल लें। रेशेदार छिलका हटा दें। एक पैन या बर्तन में 1 छोटा चम्मच घी या तेल गर्म करें। उसमें कटा हुआ लहसुन, अदरक और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।अब इसमें सहजन का निकाला हुआ गूदा, कटा हुआ टमाटर (अगर डाल रहे हैं) और वही पानी डालें जिसमें फलियां उबली थीं (इसमें सारे पोषक तत्व आ जाते हैं)। इसे अच्छी तरह मिलाएँ और 5-7 मिनट तक उबलने दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा करके एक ब्लेंडर में चिकना होने तक पीस लें। अब इस मिश्रण को एक महीन छलनी (strainer) से छान लें, ताकि सूप में कोई रेशा न रहे। इससे सूप की बनावट बहुत स्मूथ हो जाएगी। छने हुए सूप को वापस पैन में डालें। इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएँ। 1-2 मिनट और उबालें। गरमागरम सूप को कटोरी में उतारें और ऊपर से हरा धनिया बारीक काटकर गार्निश करें। इस हेल्दी सूप का लीजिए मज़ा।

आइए जाने की मोरिंगा यानि की सहजन स्वास्थ्य के लिए कितना लाभ है

-Health Benefits

सहजन का सूप सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे-

निष्कर्ष-(Conclusion)-सहजन (मोरिंगा) का सूप एक सुपरफूड रेसिपी है, जिसे बनाने में न तो अधिक मेहनत लगती है और न ही महंगी सामग्री चाहिए। यह उन सभी लोगों के लिए परफेक्ट ड्रिंक है, जो अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं। चाहे आपको सर्दी-जुकाम से बचाव करना हो, वजन कम करना हो या बस एक पौष्टिक सूप का आनंद लेना हो – सहजन का सूप हर मामले में आपका साथी है।तो देर किस बात की ? आज ही यह हेल्दी सूप बनाइए और अपनी डाइट में शामूल कीजिए आपको यह रेसिपी कैसी लगी ? हमें कमेंट में जरूर बताइए।

Exit mobile version