Mom Katrina Kaif’s Upcoming Bollywood Projects: कैटरीना कैफ बनी मां, जानिए अब कब होगी फिल्मों में वापसी

Mom Katrina Kaif’s Upcoming Bollywood Projects

Mom Katrina Kaif’s Upcoming Bollywood Projects: कैटरीना कैफ बॉलीवुड की बहुत ही चर्चित और सशक्त अभिनेत्री हैं। इस समय वह काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से अपने घर नए मेहमान आने की खुशखबरी शेयर की। कैटरीना कैफ द्वारा यह ख़बर शेयर करने के बाद उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है। कैटरीना कैफ के लिए मां बनना एक बेहद अविश्वसनीय व निजी अनुभव है।

Mom Katrina Kaif’s Upcoming Bollywood Projects
Mom Katrina Kaif’s Upcoming Bollywood Projects

कैटरीना कैफ ऐसी अभिनेत्री है जो अपना निजी जीवन ज्यादातर निजी ही रखती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने मां बनने के बाद इस खबर को ख़ुद ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा “ Our bundle of joy has arrived. With immense love and gratitude, we welcome our baby boy. 7th November 2025. Katrina & Vicky.”

कैटरीना कैफ ने विकी कौशल से शादी करके पूरी फिल्म इंडस्ट्री और देश को चौंका दिया था।जहां कैटरीना कैफ से शादी के बाद विकी कौशल अपने करियर में नई ऊंचाइयों पर चढ़ते चले गए हैं और हाल ही में आई फिल्म छावा ने उन्हें एक सशक्त अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया है। वहीं कैटरीना की फिल्मों में वापसी कब होगी यह अभी भी निश्चित ही नहीं है।

और पढ़ें: Zayed Khan’s Mother Zarine Khan: जिंदादिल थीं जायद खान की मां जरीन ख़ान, जिंदगी भर रिश्तों को रखा संभालकर

जानिए अब कब होगी कैटरीना की फिल्मों में वापसी

मां बनने के बाद कैटरीना की एंट्री बॉलीवुड मॉम क्लब में हो गई है। इससे फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह कैटरीना भी मां बनने के बाद जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। मालूम हो कि कैटरीना की पिछली 2 फिल्मों में से एक उन्होंने 2023 में टाइगर 3 के रूप में की थी। वहीं उनकी आखिरी फिल्म विजय सेतुपति और श्री राम राघवन के साथ मैरी क्रिसमस थी। जैसा कि कैटरीना कैफ ने अब तक अपने निजी जीवन और अपने प्रोफेशनल जीवन के बीच एक संतुलन बना कर रखा है, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि कैटरीना कैफ हाल फिलहाल दो-तीन सालों तक फिल्मों में दिखाई नहीं देगी।

2 बड़े प्रोजेक्ट्स पहले से ही हैं कैटरीना की झोली में

परन्तु सूत्रों की माने तो कैटरीना की झोली में दो ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। इनमें पहला नाम है ‘जी ले ज़रा’ और दूसरी ‘टाइगर vs पठान’ । हालांकि अभी इन प्रोजेक्ट की भी कोई रिलीज डेट नहीं है और फिलहाल उनके रिलीज होने की भी कोई संभावना नहीं है। ऐसे में कैटरीना कैफ जब वापसी करेंगी तो यही उम्मीद की जा रही है कि वह इन दो बड़ी फिल्मों से ही वापसी कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *