कांग्रेस किसी की सगी नहीं है! पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

Modi Congress DMK Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कांग्रेस (Congress) पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उसने तमिलनाडु की द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) की “पीठ में छुरा घोंपा” है। बेंगलुरु (Bengaluru) में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता बदलते ही अपना असली चेहरा दिखा दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके (DMK-Congress Alliance) के बीच पिछले 25-30 सालों से गहरा राजनीतिक रिश्ता रहा है। केंद्र में 10 साल तक चली यूपीए सरकार (UPA Government) भी डीएमके के समर्थन की वजह से टिकी रही। लेकिन जैसे ही तमिलनाडु (Tamil Nadu Politics) में राजनीतिक समीकरण बदले, कांग्रेस ने सबसे पहले डीएमके का साथ छोड़ दिया।

मोदी ने कहा, “डीएमके ने हर मुश्किल वक्त में कांग्रेस का साथ दिया, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता बदलते ही डीएमके की पीठ में छुरा घोंप दिया (Congress Betrayed DMK).” पीएम का यह बयान ऐसे समय आया है जब तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके से दूरी बनाकर विजय (Vijay TVK Party) की पार्टी टीवीके को समर्थन दिया है।

कांग्रेस सिर्फ धोखा देना जानती है: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति सिर्फ झूठ और धोखे पर आधारित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद झूठ बोलती है और उसकी गारंटियां भी झूठी साबित होती हैं.

कर्नाटक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वहां की सरकार जनता के मुद्दे सुलझाने के बजाय अंदरूनी लड़ाई में उलझी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में यह तक तय नहीं हो पा रहा कि मुख्यमंत्री कितने दिन पद पर रहेंगे और अगला मौका किसे मिलेगा।

बंगाल जीत का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल (West Bengal Election Results) में बीजेपी (BJP Victory in Bengal) की ऐतिहासिक जीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहली बार बीजेपी को बंगाल में इतना बड़ा जनादेश मिला है और यह पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है।

मोदी ने कहा कि असम (Assam NDA Government) में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनी, पुडुचेरी में दूसरी बार सत्ता मिली और गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

तीन राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री रविवार से तीन राज्यों के दौरे पर हैं। बेंगलुरु कार्यक्रम के बाद वे हैदराबाद पहुंचे, जहां करीब 9,400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद पीएम गुजरात (Gujarat Visit Narendra Modi) जाएंगे। वहां वे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे और वडोदरा में ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *