रीवा में मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट, झुलस गए दो सगे भाई

रीवा। मोबाईल पर बातें करना जितना ही सुविधा जनक है, तो कभी कभार यह सुविधा जान पर भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। यहां के मझिगवां गांव में शुक्रवार सुबह मोबाइल की बैटरी के फटने से दो सगे भाई झुलस गए। जानकारी के तहत राघवेंद्र कुशवाहा 15 वर्ष एवं अंश कुशवाहा 10 वर्ष को मोबाईल ब्लास्ट होने से जल जाने के कारण इलाज के लिए रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परीक्षा की तैयारी में राघवेंद्र

घटना के सबंध में पीड़ित के पिता विकास कुशवाहा ने बताया कि कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले उनके बेटे राघवेंद्र कुशवाहा की शुक्रवार को दोपहर 2 बजे परीक्षा थी। तैयारी के लिए वह सुबह करीब 5 बजे मोबाइल चेक कर रहा था। तभी अचानक मोबाइल की बैटरी में तेज धमाका हुआ और वह फट गई। ब्लास्ट होने से राघवेंद्र के हाथ बुरी तरह से झुलस गए, जबकि पास ही सो रहा उसका छोटा भाई अंश कुशवाहा भी इसकी चपेट में आ गया। घटना से पूरा परिवार हतप्रभ रह गया।

जांच कर रही है पुलिस

मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट मामले की जानकारी लगते ही सेमरिया थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेमरिया थाना प्रभारी श्री कपिस के अनुसार पुलिस जांच कर रही है कि मोबाईल एवं बैटरी किस कंपनी का है और ब्लास्ट होने का क्या कारण है। पीड़ितों की शिकायत एवं जांच के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *