Mitchell Santner ruled out IPL 2026: IPL 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिसका सीधा असर मुंबई की स्ट्रैटेजी पर पड़ेगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान मिचेल सेंटनर के कंधे में चोट लग गई थी। उन्हें यह चोट बाउंड्री के पास कैच लेने की कोशिश में लगी, जिससे वह पूरे सीजन से बाहर हो गए।
रिप्लेसमेंट की घोषणा। Mitchell Santner ruled out IPL 2026
मुंबई इंडियंस ने सेंटनर की जगह अनुभवी साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज को साइन किया है। 27 अप्रैल को IPL की ओर से जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की गई। IPL ने अपने बयान में कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) ने मिचेल सेंटनर की जगह साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज को साइन किया है, जो बाएं कंधे की चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर हो गए हैं।
सेंटनर का जाना मुंबई के लिए बहुत बुरा है।
सेंटनर को यह चोट चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ MI के पिछले घरेलू मैच के दौरान बाउंड्री के पास कैच लेने की कोशिश में लगी थी। सैंटनर का न होना मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि केशव महाराज टीम के लिए कितना असर डाल पाते हैं।
महाराज ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। Mitchell Santner ruled out IPL 2026
महाराज IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे क्योंकि उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। अब कैपिटल्स ने उन्हें ₹75 लाख में साइन किया है। महाराज पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2008 की चैंपियन टीम के लिए 2024 में दो मैच खेले। उन मैचों में, उन्होंने दो विकेट लिए और छह ओवर में 39 रन दिए। मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गज़नफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मार्कंडे, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार




