Middle Eastern Dessert, Kunafa Recipe : जब भी मन करे की “कुछ मीठा हो जाए”ट्राई करें “कुनाफ़ा”यानि मिठाई का राजा-जब मन कुछ खास मीठा खाने का हो, जो सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि अनुभव भी दे, तो कुनाफा (Kunafa) एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है। यह मशहूर अरबी मिठाई कुरकुरी सेवई या फिलो पेस्ट्री, मलाईदार चीज़ (पनीर) और सुगंधित चाशनी से मिलकर तैयार होती है। गरमा-गरम परोसा जाने वाला कुनाफा हर बाइट में मिठास, खिंचाव और कुरकुरेपन का ऐसा मेल देता है, जो इसे दुनिया की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में शामिल करता है। अरब देशों में कुनाफा को सम्मानपूर्वक “मिठाइयों की रानी” कहा जाता है। यह मिठाई न सिर्फ खास मौकों की शान होती है, बल्कि रोज़मर्रा की मिठास को भी शाही एहसास में बदल देती है। कुनाफा एक प्रसिद्ध अरबी मिठाई है जिसमें कुरकुरी सेवई, मलाईदार चीज़ और खुशबूदार चाशनी का अनोखा संगम होता है, जानिए क्यों कुनाफा कहलाता है मिठाइयों की रानी।
आइए पहले जान लें की आखिर कुनाफा क्या है ?
कुनाफा मध्य-पूर्व (Middle East) की पारंपरिक मिठाई है, जिसे बारीक कटी सेवई (कदायफ) या फिलो डो से बनाया जाता है। इसके बीच में भरी जाती है मलाईदार चीज़-अक्सर मोज़रेला या स्पेशल कुनाफा चीज़-और ऊपर से डाली जाती है गुलाब जल या ऑरेंज ब्लॉसम वॉटर से बनी खुशबूदार चाशनी। ओवन या तवे पर पकने के बाद जब इसे गरम-गरम परोसा जाता है, तो चीज़ का खिंचाव और कुरकुरी परत इसकी पहचान बन जाती है। तो जानें की कुनाफ़ा बनाने में क्या सामग्री होनी चाहिए और इसे बनाते कैसे है।
कुनाफ़ा बनाने की आवश्यक सामग्री (Ingredients)
कुनाफ़ा की तयारी –
कुनाफा सेवई (कदायफ) – 200 ग्राम
मोज़रेला चीज़ या कुनाफा चीज़ – 200–250 ग्राम
मक्खन या देसी घी (पिघला हुआ) – 100 ग्राम
पिस्ता (बारीक कटे) – 2 टेबलस्पून (गार्निश के लिए)
चाशनी बनाने के लिए-
चीनी – 1 कप
पानी – ½ कप
गुलाब जल या ऑरेंज ब्लॉसम वॉटर – 1 टीस्पून
नींबू रस – 1 टीस्पून

कुनाफा बनाने की आसान विधि (Recipe)–
सबसे पहले चाशनी तैयार करें-कढ़ाही में चीनी और पानी डालकर उबालें। अब 2-3 मिनट बाद नींबू रस डालें और हल्की गाढ़ी चाशनी बनने पर गैस बंद करें और अंत में गुलाब जल या ऑरेंज ब्लॉसम वॉटर मिलाकर ठंडा होने दें।
इसके बाद सेवई तैयार करें-कुनाफा सेवई को हाथों से हल्का-हल्का तोड़ लें,इसमें पिघला हुआ मक्खन या घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि सेवई परतदार और कुरकुरी बने।
अब कुनाफ़ा की विधिवत शुरुआत करें –बेकिंग डिश या भारी तले की कढ़ाही में आधी सेवई की परत बिछाएं ।
ऊपर समान रूप से चीज़ फैलाएं फिर बची हुई सेवई से चीज़ को ढक दें और हल्के हाथ से दबाएं । इसके बाद ओवन में 180°C पर 25-30 मिनट बेक करें या मध्यम आंच पर ढककर पलट-पलट कर सुनहरा होने तक पकाएं। जब गरमा-गरम कुनाफा रहे तभी इसके ऊपर से पर ठंडी चाशनी समान रूप से डालें और ऊपर से कटे पिस्ता छिड़कें,बस लीजिए कुनाफ़ा तैयार है।
परोसने का तरीका-कुनाफा को गरम-गरम परोसें ताकि चीज़ का खिंचाव और कुरकुरापन पूरी तरह महसूस हो।
ओछी की कुनाफा ही क्यों चुनें ?
अनोखा स्वाद और बनावट-कुनाफा बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम, चीज़ी और रसीला होता है। यह कॉन्ट्रास्ट इसे बाकी मिठाइयों से बिल्कुल अलग बनाता है।
शाही अनुभव-अरबी मिठाइयों की रानी कहलाने वाला कुनाफा खास मौकों, मेहमानों की खातिरदारी या जब कुछ अलग खाने का मन हो हर मौके के लिए परफेक्ट है।
मलाईदार चीज़ (पनीर)-मोज़रेला या खास कुनाफा चीज़ की भरपूर मात्रा इसकी मिठास और खिंचाव को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है।

खुशबूदार चाशनी-गुलाब जल या ऑरेंज ब्लॉसम वॉटर से बनी हल्की लेकिन सुगंधित चाशनी कुनाफा को भारी नहीं, बल्कि संतुलित मिठास देती है।
परफेक्ट संतुलन-कुरकुरी सेवई, मलाईदार चीज़ और मीठी चाशनी-तीनों का संतुलन कुनाफा को एक कम्प्लीट डेज़र्ट बनाता है।
दुनियाभर में कुनाफा की लोकप्रियता-आज कुनाफा सिर्फ अरब देशों तक सीमित नहीं रहा। भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में यह मिठाई बेकरी, कैफे और फूड फेस्टिवल्स की शान बन चुकी है। अलग-अलग फ्लेवर-जैसे पिस्ता कुनाफा, चॉकलेट कुनाफा और मैंगो कुनाफा-इसे और भी लोकप्रिय बना रहे हैं।
निष्कर्ष-संक्षेप में, अगर आप ऐसी मिठाई चाहते हैं जो सिर्फ मीठी न हो, बल्कि स्वाद, बनावट और शाही एहसास का पूरा पैकेज हो, तो कुनाफा एक बेहतरीन चुनाव है। यह मिठाई हर बाइट में संतोष, गर्माहट और खास होने का एहसास देती है। चाहे त्योहार हो, मेहमान आए हों या बस खुद को ट्रीट देना हो-कुनाफा हर मौके को यादगार बना देता है। एक बार कुनाफा ज़रूर आज़माइए, क्योंकि यह सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि एक शाही अनुभव है।
