Mercedes-Benz G 450d भारत में धमाकेदार लॉन्च: जाने कीमत, सेफ्टी फीचर्स और….

Mercedes-Benz G 450d launched in India

Mercedes-Benz G 450d launched in India: Luxury Suv की दुनिया में तहलका मचा देने वाली Mercedes-Benz ने अपनी आइकॉनिक G-Class रेंज में नया दमदार डीजल वेरिएंट G 450d लॉन्च कर दिया है। Mercedes-G 450d लॉन्च के साथ अब G-Class भारत में डीजल, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। अगर आप भी एक लग्जरी कार लेने की सोच रहें हैं तो Mercedes-Benz G 450d आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन होगा आइये जानते हैं , इस कार के फीचर्स और कीमत के बारे में सब कुछ.

Mercedes-Benz G 450d का इंजन और परफॉर्मेंस

इस बेस्ट लक्जरी SUV को 3.0-लीटर इंलाइन-6 टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन से पावर्ड किया गया है, जो 367 bhp पावर और 750 Nm का जबरदस्त टॉर्क जेनरेट करता है। 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से 20 bhp बूस्ट मिलता है, जिससे 0-100 kmph सिर्फ 5.8 सेकंड में कवर हो जाता है। टॉप स्पीड 210 kmph तक पहुंच सकती है, जबकि 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 4MATIC AWD सिस्टम इसे किसी भी टेरेन पर काबू करने की ताकत देता है। ग्राउंड क्लीयरेंस 241 mm, वाटर वेडिंग डेप्थ 700 mm और तीन differential locks के साथ यह ऑफ-रोड SUV का बादशाह बनी हुई है।

Mercedes-Benz G 450d के सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। लेवल 2 ADAS सूट में एक्टिव ब्रेक असिस्ट, लेन-कीपिंग असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। 360 डिग्री कैमरा पार्किंग को आसान बनाता है, जबकि ट्रांसपेरेंट हुड व्यू ऑफ-रोड नेविगेशन में मदद करता है। इसके अलावा, 9 एयरबैग्स, ABS, EBD और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम इसे सेफेस्ट SUV बनाते हैं।

Mercedes-Benz G 450d इंटीरियर और लग्जरी बॉक्सी लुक

केबिन में Dual 12.3-inch screens MBUX NTG7 इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस हैं, जो AR Navigation and voice control सपोर्ट करती हैं। नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री, कस्टमाइजेबल एम्बिएंट लाइटिंग और 760W 18-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम (Dolby Atmos के साथ) इसे अल्टिमेट लग्जरी एक्सपीरियंस देते हैं। MANUFAKTUR कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स से पेंट और अपहोल्स्ट्री को पर्सनलाइज किया जा सकता है।

Mercedes-Benz G 450d की कीमत और उपलब्धता

Mercedes-Benz G 450d प्राइस ₹2.90 करोड़ (एक्स-शोरूम) है, जो G 580 EQ (इलेक्ट्रिक) से ₹20 लाख सस्ती है। शुरुआती बैच में सिर्फ 50 यूनिट्स चुनिंदा कस्टमर्स के लिए उपलब्ध हैं। सैंटोश अय्यर, MD & CEO, मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने कहा, “G 450d के साथ हम G-Class को हर कस्टमर की जरूरत के मुताबिक पेश कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *