Splitsvilla Star Mayank Pawar का 37 साल की उम्र में निधन…कैसे हुआ?

Splitsvilla Star Mayank Pawar passes away at the age of 37…how did it happen?

Mayank Pawar, जो MTV के रियलिटी शो Splitsvilla 7 के फेमस प्रतिभागी और Mr India का खिताब प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं उनका 37 वर्ष की उम्र में 23 फरवरी 2026 को निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार के द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा बताई गई है ऑफिशियल बयान में मृत्यु का कारण पब्लिकली नहीं बताया गया है।

Splitsvilla Star Mayank Pawar passes away at the age of 37…how did it happen?

Splitsvilla से मयंक को मिली पहचान

मयंक पवार ने रियलिटी शो स्प्लिट्सविला के सातवें सीजन में पार्टिसिपेट कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इस रियलिटी शो के दौरान उनका व्यवहार काफी शांत था जिस कारण दर्शकों को वह काफी पसंद आ रहे थे। जानकारी के अनुसार शो में उनके कुछ इमोशनल पल थे जो दर्शकों के द्वारा तारीफ किए गए थे। हालांकि इस रियलिटी शो में वह विजेता नहीं बने लेकिन स्प्लिट्सविला स्टार के रूप में उनकी पहचान मजबूत हुई और उन्होंने फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी एक भूमिका निभाने शुरू किया।

ये भी पढ़े : Do Deewane Seher Mein, सिद्धांत-मृणाल की फिल्म 20 फरवरी को रिलीज

Mr India का खिताब और फिटनेस से करियर

Mayank Pawar कई बार Mr India का खिताब जीत चुके हैं उन्हें फिटनेस फील्ड में एक अनुशासित तरीके के एथलीट और प्रशिक्षक के रूप में लोग जानते हैं। केवल इतना ही नहीं उन्होंने राष्ट्रीय लेवल पर बॉडीबिल्डिंग के प्रतियोगिता में भाग लिया था और युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया। वह एक समर्पित फिटनेस mentor थे और कई उभरते एथलीटों को मार्गदर्शन भी दे रहे थे। फिटनेस इंडस्ट्री में उनकी सक्रियता के कारण रियलिटी टीवी में आगे एक पेशेवर की पहचान भी उन्हें मिली थी।

निधन की जानकारी और ऑफिशियल रिएक्शन

दरअसल 23 फरवरी 2026 को उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके परिवार की तरफ से एक पोस्ट शेयर की गई सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार मयंक पवार का अचानक निधन हुआ है अब तक उनके मरने के कारण को लेकर कोई डॉक्टर या फिर परिवार की पुष्टि नहीं बताई गई है। जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी रिचुअल्स निजी तौर पर कर ली गई है किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित दावों के बारे में जानकारी नहीं बताई गई है।

ये भी पढ़े : Toxic teaser रिलीज: जन्मदिन पर यश का खतरनाक अवतार सामने आया

इंडस्ट्री और फैंस की ओर से प्रतिक्रिया

MTV Splitsvilla से जुड़े कई कलाकारों और फिटनेस फील्ड के कई सदस्यों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि के पोस्ट शेयर किए है। सोशल मीडिया पर दी जाने वाली जानकारी के अनुसार उन्हें एक अनुशासित एथलीट और पॉजिटिव व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है फिटनेस की फील्ड में उनके योगदान और रियलिटी टेलीविजन के माध्यम से मिली लोकप्रियता ने उन्हें युवाओं के बीच एक जाना पहचाना नाम बनाया है। हालांकि मृत्यु के कारण का अभी भी लोगों को इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *