भोपाल। गुरुवार की दोपहर एमपी की राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में उस समय भगदड़ मच गई, जब आग की लपटें उॅचाई तक पहुचने लगी। जानकारी के तहत आग और धुंए का ऐसा रूप रहा कि दो किमी दूर एमपी नगर तक धुंआ दिखाई दे रहा था। आग के इस विकराल रूप को देखकर वहां मौजूद लोग मौके से भाग खड़े हुए। यह आग भोपाल के न्यू मार्केट में संचालित बालाजी छोले-भटूरे की दुकान में लगी है।
आग बुझाने में जुटी दमकल
भोपाल के न्यू मार्केट जैसे भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में आग के इस विकराल रूप की जानकारी प्रशासन को लगते ही आग को बुझाने के लिए जंहा मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुची और आग बुझाने में जुट गई हैं, वही प्रशासन के अधिकारी राहत बचाव को लेकर जरूरी कदम उठा रहे है। आग को और फैलने से रोकने के लिए 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं।
कई दुकानों तक फैल गई आग
जो जानकारी आ रही है उसके तहत छोले-भटूरे की दुकान से भड़की आग का विकराल रूप इसी से समझ में आता है कि आग आसपास के 5-6 दुकानों और 10-12 रेहड़ियों तक पहुंच गई। छोले-भटूरे की दुकान ने दो मोबाइल शाप, बर्तन और कपड़ा शोरूम को भी अपनी जद में ले लिया है।
आग लगने का कारण स्पष्ट नही
भोपाल के छोले-भटूरे की दुकान से भड़की आग का कारण स्पष्ट नही है, लोगो में चर्चा रही कि दोपहर के समय दुकान में भटूरे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। तो कई लोग आग लगने का कारण गैस सिलेंडर को मान रहे है। बहरहाल प्रशासन आग बुझाने में जुटा हुआ है और स्थित नियंत्रण में होने के बाद आग लगने का कारण स्पष्ट हो पाऐगा।




