उज्जैन के नागचंद्रेश्वर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़, अफरा-तफरी और दम घुटने से 7 लोगों की बिगड़ी तबियत

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के ऊपरी भाग में मौजूद नागचंद्रेश्वर भगवान का दर्शन पूजन करने के लिए अपार भीड़ पहुची है। बढ़ती भीड़ एवं गर्मी उमश के चलते न सिर्फ अफरा-तफरी का माहौल निर्मित है बल्कि दम घुटने से 7 श्रद्धालुओं की तबियत बिगड़ गई है। उन्हे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के तहत प्रशासन व्यवस्था बनाने के लिए क्षेत्र में बैरिकेट्रस लगाए है। जिसमें मौजूद श्रद्धालुओं का अत्याधिक दबाब होने के कारण न सिर्फ भगदड़ जैसी स्थित बन रही है बल्कि करंट का अफवाह फैला कर कुछ लोग बैरिकेट्रस से आगे निकलने का प्रयास कर रहे है। जिससे हालत बिगड़ रही है, हांलाकि मौजूद प्रशासन के अधिकारी स्थित को नियंत्रित कर रहे है तो मंदिर प्रशाासन का कहना है कि स्थित सामान्य है।

सावन सोमवार और नागपंचमी एक साथ

ज्ञात हो कि सावन सोमवार के साथ नागपंचमी पड़ने से यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. दरअसल साल में एक दिन के लिए खुलने वाला नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन पूजा करने के लिए श्रद्धालु पूरा जोर लगा रहे है। बता दें कि यह महाकाल मंदिर के उपरी हिस्सें में भगवान नागचंद्रेश्वर विराजमान है। यहां भगवान शिव, माता पार्वती और उनके पुत्र नाग पर विराजमान है। भगवान की अपार महिमा है। सबसे अंहम बात यह है कि यह मंदिर साल में केवल एक बार ही नागपंचमी को खुलता है।

भारी पुलिस बल तैनात

महाकालेश्वर और नागचंद्रेश्वर मंदिर एक ही स्थान में होने से नागपंचमी और सोमवार के चलते यहां अपार भीड़ का अनुमान प्रशासन ने पहले ही लगा लिया था। जिसके चलते व्यवस्था बनाने के लिए यहां 600 अधिकारियों की तैनाती के साथ ही 2400 पुलिसकर्मियों को 36 घंटे तक ड्यूटी पर लगाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था में 10 ड्रोन, अश्वारोही दल और बम निरोधक दस्ते भी तैनात हैं. जिन श्रद्धलुओं की तबियत बिगड़ रही है उन्हें तत्काल जवानों द्वारा अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *