मोदी आतंकवादी! बोलने के बाद पलते खरगे, बीजेपी बोली माफ़ी मांगो

Modi Terrorist Kharge Video: चेन्नई में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi को लेकर ऐसा शब्द इस्तेमाल किया, जिस पर तुरंत विवाद खड़ा हो गया।

बयान के बाद तुरंत दी सफाई

विवाद बढ़ने के कुछ ही मिनट बाद खड़गे ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा पीएम मोदी को “आतंकवादी” कहना नहीं था, बल्कि उनका मतलब यह था कि मोदी विपक्षी दलों और लोगों को “डराने” का काम करते हैं। खड़गे ने कहा कि उन्होंने “आतंकित करने” के संदर्भ में बात की थी, न कि व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा।

हालांकि वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि पीएम मोदी को लेकर उठे प्रश्न में खरगे कहते हैं ‘मोदी?…. मोदी इस अ टेररिस्ट। अब भले अपने ही दिए बयान से पलट रहे हैं,.

ED, I-T और CBI का भी किया जिक्र

अपनी सफाई में खड़गे ने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसियां जैसे ED, I-T और CBI सरकार के नियंत्रण में हैं और उनका इस्तेमाल विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार डिलिमिटेशन जैसे मुद्दों को भी अपने पक्ष में इस्तेमाल करना चाहती है।

भाजपा का पलटवार, माफी की मांग

खड़गे के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने इसे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री का अपमान बताया।

गोयल ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री M. K. Stalin से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहला मौका नहीं है जब खड़गे के बयान पर विवाद हुआ हो।

  • 2024 में उन्होंने पीएम मोदी की तुलना तैमूर लंग से की थी
  • 2023 में “जहरीला सांप” और “झूठों का सरदार” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था

हालांकि, उन मामलों में भी बाद में सफाई दी गई थी।

चुनाव प्रचार के बीच बढ़ा सियासी तापमान

यह बयान ऐसे समय आया है जब Tamil Nadu की सभी 234 सीटों और West Bengal में पहले चरण की 152 सीटों के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

राजनीतिक बयानबाजी से गरमाया माहौल

खड़गे के बयान और उस पर भाजपा की प्रतिक्रिया के बाद चुनावी माहौल और ज्यादा गरमा गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *