Ayushman Card बनाना हुआ आसान, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Ayushman Card: भारत सरकार की स्वास्थ्य योजना के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहले से ज्यादा आसान प्रक्रिया सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई है। योग्य नागरिक अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से घर बैठे ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार कई राज्यों में कार्ड का वेरिफिकेशन और डाउनलोड प्रक्रिया तेजी से हो रहा है जिससे लोगों को इलाज की सुविधा मिल पा रही है।

Making Ayushman card has become easy, apply online from home like this

आपको Ayushman Card से क्या मिलता है फायदा

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत योग्य परिवार को हर साल 5 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा इस योजना के तहत मिलती है। यह सुविधा सरकारी अस्पताल के साथ-साथ कुछ लिस्टेड प्राइवेट हॉस्पिटल में भी मिलती है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर हेल्थ फैसेलिटीज देना है ताकि इलाज के खर्च का बोझ कम हो सके।

ये भी पढ़े:Ayushman Card से कैसे मिलता है…5 लाख तक मुफ्त इलाज

अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया हुई आसान

अब ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लाभार्थियों को ऑफिशल पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर के जरिए लोगों करना होता है। इसके बाद आधार कार्ड या फिर अन्य जरूरी जानकारी के माध्यम से अपना नाम खोजा जाता है। एक बार पहचान का वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है तो आवेदन जमा लिया जा सकता है। कई क्षेत्रों में डिजिटल वेरिफिकेशन होने के बाद आप आसानी से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत

Ayushman Card बनाने के लिए आपको आधार कार्ड राशन कार्ड मोबाइल नंबर और हाल ही की फोटो जैसी कुछ सामान्य डॉक्यूमेंट की जरूरत होतीहै। कुछ राज्यों में श्रमिक या सामाजिक योजनाओं से जुड़े दस्तावेज में मांगे जाते हैं आवेदन करते समय सही-सही जानकारी देना बहुत जरूरी होता है ताकि वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत नाहो।

कौन लोग Ayushman Card योजना का लाभ ले सकते हैं

आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ले सकते हैं इसके अलावा 70 सालों से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को भी कई राज्यों में आयुष्मान कार्ड योजना में शामिल किया जाता है। योगिता की सूची राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है इसलिए आवेदन करने से पहले ऑफिशल पोर्टल पर जानकारी जरूर देखें।

ये भी पढ़े: Health Insurance के बाबजूद, इलाज क्यों नहीं? जाने सिस्टम की सच्चाई…

लोगों के लिए क्यों अहम है यह सुविधा

डिजिटल प्रक्रिया शुरू होने के बाद ग्रामीण और दूर के इलाकों के लोगों को काफी राहत मिली है पहले जहां आयुष्मान कार्ड बनवाने के कारण कई बार ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे वहीं अब मोबाइल के जरिए अप्लाई करना संभव हो गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इससे जरूरतमंद परिवार को सरकारी हेल्थ योजना की पहुंचे और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *