ट्रेन में डांस कर रील बनाना पड़ा मंहगा, सतना आरपीएफ ने तीन लोगो पर दर्ज किया मामला

सतना। रील बनाने का शौक लोगो में सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसके लिए वे कही भी तरह-तरह से एक्टिंग करके रील बना रहे है। ऐसा ही एक मामला गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेने से सामने आ रहा है। जानकारी के तहत रायपुर से लखनऊ जा रही उक्त ट्रेन में 3 युवकों को ट्रेन के अंदर डांस कर रील बनाते हुए कैमरे में कैद हो गए।

सिर पर चादर ओढ़ कर डांस करते वीडियों में कैद

जानकारी के अनुसार ट्रेन के जी-17 कोच में यात्रा कर रहे कुछ युवकों ने रील बनाने के लिए कोच के बीच में ही डांस शुरू कर दिया। बताया गया कि रात करीब 9 बजे, ट्रेन के सतना पहुंचने से पहले एक युवक ने रेलवे की चादर सिर पर ओढ़कर नाचना शुरू कर दिया और कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थें। जिससे कोच के बीच का रास्ता कुछ समय के लिए रूक गया था और इससे अन्य यात्रियों को समस्या आई।

सतना आरपीएफ ने दर्ज किया मामला

कोच में मौजूद कुछ यात्रियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। शुक्रवार को यात्रियों ने यह वीडियो रेलवे अधिकारियों को भेजकर शिकायत दर्ज कराई। यात्रियों की शिकायत पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सतना में तीनों लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *