भोपाल। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एमपी के भोपाल में एक भीषण हादसा हो गया है। जिसमें पिकअप में सवार दर्शनर्थियों में 5 लोगो की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए है। जानकारी के तहत पिकअप वाहन में सवार लोग एक ही परिवार के थें और वे नर्मदापुरम मां नर्मदा का स्नान करने के लिए रात में जा रहे थें। हादसे से जंहा चीख पुकार मच गई वही हादसे से पीड़ित परिवार में मातम छा गया है।
ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप में हुई टक्कर
जानकारी के तहत विदिशा जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के 15 लोग नर्मदापुरम जा रहे थे। श्रद्धालुओं को नर्मदापुरम लेकर जा रहा पिकअप वाहन बीती रात जब ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा थ, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर और ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में लोडिंग वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई घायल और मृतक वाहन के अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है।
पहुचा प्रशासन
हादसे की जानकारी लगते ही बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हादसा लोडिंग वाहन के तेज रफ्तार में होने के कारण घटित होना बताया जा रहा है। हालांकि घायलों के बयान अभी नहीं हो सके हैं। स्थिति ठीक होने के बाद बैरसिया पुलिस सभी घायलों के बयान दर्ज करेगी।
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान लक्ष्मीबाई अहिरवार, बबली बाई, हरि बाई, दीपक, मुकेश के रूप में की गई है, जबकि हादसे में अहिरवार परिवार के ही घायल हुए सूरज, विनीता, पुनीत, मोनिका, महक, नूरी बाई, लल्लू, प्रदीप, ज्योति का बैरसिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लाग भी घायल हुए हैं।
