आगर-मालवा। आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास, श्रद्धालुओं से भरी एक कार बारिश से उफनते नाले में बह गई, जिससे तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही आगर-मालवा प्रशासन एवं अधिकारी मौके पर पहुच कर पानी में डूबे लोगो को निकालने के लिए रेस्क्यू किए है।
मूसलाधार बारिश के चलते बहाव में था नाले का पानी
बताया जा रहा है कि आगर-मालवा जिले में मूसलाधार बारिश हुई थी। जिसके चलते नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास बहने वाले नाले का पानी तेज बहाव से बह रहा था। माना जा रहा है कि वाहन चालक जल्दबाजी में अपना वाहन पानी के बहाव के बीच निकालने लगा, जिससे कार नाले में जा गिरी और कार सवार सभी श्रद्धालु पानी में डूब गए।
उड़ीसा के रहने वाले थें श्रद्धालु
आगर मालवा जिले के पुलिस कप्तान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताए कि कार सवार सभी लोग ओडिशा के रहने वाले थे और वे धार्मिक यात्रा पर थें। जिसके चलते कार सवार उज्जैन में दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुचे हुए थें। नाला पार करते समय वे सभी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए है। हादसे में कार सवार 3 बच्चों, 3 पुरुषों और 2 महिलाओं सहित कुल 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
मृतकों की पहचान करने में लगा प्रशासन
हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए कार और शवों को नाले से बाहर निकाला है, फिलहाल पुलिस घटना की परिस्थितियों और हादसे के कारणों की जांच कर रही है, तो वही मृतकों की पहचान करने में लगी हुई है।




